शनिवार, 21 जनवरी 2012

मेघसेना की बैठक

आबूरोड. समीपवर्ती किवरली के मेघवालवास सामुदायिक भवन में रविवार को मेघ सेना की बैठक आयोजित की जाएगी। राजस्थान प्रदेश मेघसेना के अध्यक्ष गणपत मेघवाल ने बताया कि बैठक में सभी पदाधिकारी व सदस्य भाग लेंगे

शुक्रवार, 20 जनवरी 2012

मंजू मेघवाल के राज्यमंत्री बनने पर तीर्थ नगरी में खुशी की लहर


पुष्कर.विधायक  मंजू मेघवाल के राज्यमंत्री बनने पर तीर्थ नगरी में खुशी की लहर छा गई।यही नहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में जयपुर पहुंच खुशी का इजहार किया।

मेघवाल और अख्तर का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। नसीम तीर्थनगरी से विधायक हैं वहीं मंजू मेघवाल पुष्कर की बेटी हैं।


दोनों विधायकों के स्वागत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भी शिरकत की। जयपुर में राज्यमंत्री का स्वागत करने वालों में पूर्व पालिकाध्यक्ष दामोदर शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष डीके शर्मा, श्री तीर्थ गुरु पुष्कर पुरोहित संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष लाडू राम शर्मा थे। इनके अलावा संयोजक श्रवण पाराशर, ट्रस्ट की युवा समिति के अध्यक्ष गोविंद पाराशर, पार्षद सुभाष राठौड़िया, राजेंद्र महावर, संजय जोशी, राधेश्याम नागौरा, पूर्व पार्षद चांदमल उदय, ताराचंद गहलोत, गोविंद गुरु, कड़ैल सरपंच संतोष कंवर, पूर्व सरपंच घनश्याम सिंह, नांद सरपंच कुमकुम कंवर आदि शामिल थे।

नसीम आज करेंगी सरोवर की पूजा-अर्चना

राज्यमंत्री बनने के बाद नसीम अख्तर गुरुवार दोपहर 3 बजे पुष्कर आएंगी। वे मुख्य गऊघाट पर पुष्कर सरोवर की पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद ब्रह्मा जी के मंदिर के दर्शन करेंगी। पुष्कर आगमन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के अलावा नगर वासी उनका स्वागत करेंगे। कांग्रेसी उन्हें अजमेर रोड स्थित यात्री कर नाके से जुलूस के साथ गऊघाट लेकर पहुंचेंगे।

पुष्कर के विकास में नहीं छोड़ेंगी कसर :

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पुष्कर विधायक नसीम अख्तर ने भास्कर से कहा, मैं तीर्थराज पुष्कर के विकास के लिए पहले भी प्रयासरत थी और अब भी कटिबद्ध हूं। मुझे जनता ने सेवा का मौका दिया है उसे जिम्मेदारी से पूरा करूंगी।

उन्होंने कहा पुष्कर के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। पुष्कर तीर्थ का विकास पहली प्राथमिकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं सीएम ने जो दायित्व सौंपा है उसे वह जिम्मेदारी से निभाएंगी

मेघवाल समाज) प्रतिभावान सम्मान समारोह संपन्न

निकटवर्ती बडग़ांव के रामदेव मंदिर में मेघवाल सेवा समाज समिति के तत्वावधान में प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गोपाल डेनवाल व अध्यक्ष के रूप में चितलवाना मनीषा मेघवाल ने भाग लिया। इस मौके पर नानजी राम गुलशन, संत गणेश नाथ महाराज, शिवनाथ महाराज और पुरुषोत्तम दास ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मेलन को संबोधित किया। मुख्य अतिथि गोपाल डेनवाल ने कहा कि समाज में शिक्षा के साथ संगठन होना जरूरी है। संगठित समाज होने से ही उसका विकास हो पाता है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान देते हुए सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील की। प्रधान मनीषा मेघवाल ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, नशाखोरी व अशिक्षा को समाप्त करने का आह्वान किया। सम्मेलन में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समदादेवी, मनजी राम, पूनमाराम और लादुराम सहित समाज के वरिष्ठ पंच एवं शिक्षकगण भी मौजूद थे।

मेघवाल को पुन: केबिनेट मंत्री बनाने की मांग

नागौर। राजस्थान मेघवाल समाज की ओर से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान को नागौर उपखण्ड अधिकारी के मार्फत ज्ञापन भेजकर राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल को पुन: केबिनेट मंत्री बनाने की मांग की है। ज्ञापन में मेघवाल समाज के जिलाध्यक्ष चैनाराम मेघवाल ने बताया कि शिक्षा मंत्री भंवरलाल मेघवाल को बिना किसी आरोप के हटाने से नागौर जिले समेत पूरे प्रदेश के मेघवाल समाज में भारी आक्रोश हैराज्य सरकार में विशेषकर मेघवाल समाज के भंवरलाल मेघवाल एकमात्र काबिना मंत्री थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नाटकीय अंदाज में शिक्षा मंत्री मेघवाल से इस्तीफा मांगकर समाज की गरीमा को ठेस पहुंचाई है। शिक्षा मंत्री को अगर कांग्रेस पार्टी ने अनदेखी कर वापस राज्य मंत्रिमण्डल में केबिनेट मंत्री नहीं बनाया तो आगामी चुनावों में पार्टी को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। ज्ञापन देने गए प्रतिनिधि मण्डल ने युवा मेघवाल समाज के अध्यक्ष छोटूराम मेघवाल, किसान छात्र संघ के अध्यक्ष जोगेन्द्र सांगवा, कॉलेज के पूर्व महासचिव दिनेश मेहरा, सुभाष माली समेत बड़ी संख्या में मेघवाल समाज के नागरिक शामिल थे। मेघवाल को मंत्रिमण्डल से हटाने के विरोध में जिले भर में उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी ह

गुरुवार, 19 जनवरी 2012

समाज में लानी होगी जागरूकता-मेघवाल Monday, 09 Jan 2012 8:32:21 hrs IST


अलवर। राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल का कहना है कि मेघवाल समाज को नई पीढ़ी में शिक्षा व सामाजिक जागरूकता लानी होगी जिससे समाज का पिछड़ापन मिटाया जा सके। पूर्व शिक्षा मंत्री रविवार को मेघवाल विकास समिति की तरफ से बाबा गरीबनाथ छात्रावास में प्रतिभावान बालकों के प्रतिभावान सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि मेघवाल समाज को बालिकाओं को पढ़ाने पर विशेष ध्यान देना होगा। समारोह में नगर विकास न्यास के अध्यक्ष प्रदीप आर्य ने कहा कि सभी को दहेज नहीं लेने व देने, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा बालिकाओं को पढ़ाने की शपथ लेनी होगी। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नरेन्द्र शर्मा, पंचायती राज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मूलचंद गुर्जर, समाजसेवी मोहर सिंह फांसल, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सी.एल. जाजोरिया, जिला शिक्षा अधिकारी हीरा लाल आर्य, डा. बी. आर. शास्त्री, बानसूर प्रधान मीना कुमारी तथा अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद ने भी विचार व्यक्त किए। स्वागत भाष्ाण मेघवाल विकास समिति के जिलाध्यक्ष निहाल सिंह ने दिया। उन्होंने बालिका छात्रावास के लिए जमीन देने की मांग भी रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक टीकाराम जूली ने की।

इस अवसर पर मेघवंश नामक स्मारिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर छात्रावास में योगदान देने वाले व्यक्तियों व समाज की तीन सौ प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इनमें आईआईटी, विशिष्ट सरकारी नौकरियों तथा मैरिट में आने वाले प्रतिभाशाली बालक व युवा थे। मेघवाल समाज के वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार को चुनौती देते हुए मास्टर भंवर लाल मेघवाल को दुबारा मंत्री बनाने और ऎसा नहीं होने पर विधानसभा चुनाव में नुकसान की बात कही। अतिथियों का स्वागत सुमेर सिंह, हरिसिंह, डा. महेशचंद गोठवाल, रामधन जाजोरिया तथा भरत सिंह सहित अनेक पदाधिकारियों ने किया।

पूरे राज्य में मेघवाल समाज लामबंद
राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल का कहना है उन्हें शिक्षा मंत्री पद से हटाया गया तो पूरे प्रदेश में आंदोलन हुए हैं। अब पूरा मेघवाल समाज लामबंद है और इनमें रोष है। मेघवाल ने कहा कि यह समाज की उनके प्रति भावना है। वे कांग्रेस के अनुशासित सिपाही की तरह कार्य करेंगे। मेघवाल रविवार को बाबा गरीबनाथ छात्रावास में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

http://www.rajasthanpatrika.com/news/Alwar/192012/alwar-news/268436

देसूरी : मेघवाल समाज आयोजित करेगा कोट सोलंकियान में सामूहिक विवाह


संवाददाता देसूरी ११ जनवरी
मेघवाल समाज ने कोट सोलंकियान में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित करने का निर्णय लिया हैं। यह आयोजन मारवाड़ मेघवाल सेवा संस्थान देसूरी शाखा के तत्वावधान में होगा। इससे पूर्व यह संस्थान मारवाड जंक्शन में सामूहिक विवाह का सफल आयोजन कर चुका हैं।
कोट सोलंकियान स्थित हरचंदवाणी अलख आश्रम में पीर गुलाबदासजी महाराज के सानिध्य,मारवाड़ मेघवाल सेवा संस्थान देसूरी शाखा के अध्यक्ष फू साराम माधव की अध्यक्षता एवं केन्द्रीय अध्यक्ष भोपाजी प्रतापराम गोयल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस बैठक में मेघवाल समाज ने इस सामूहिक विवाह के आयोजन की सहर्ष मंजूरी दी। इसी के साथ इस आयोजन के लिए समाज के भामाषाहों ने तीन लाख की धनराशि की घोषणा की और उपहारों एवं विवाह सामग्री की घोषणा करने की झडी लगा दी।
बैठक में बताया गया कि विवाह पंजीयन के लिए सात हजार की राशि जमा करानी होगी।
वर-वधु को बालिग होना आवश्यक हैं और शपथ पत्र पर एक घोषणा पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। विवाह समारोह की तिथि व विवाह की तैयारियों के संबध में निर्णय आगामी बैठकों में किया जाएगा। बैठक में जिला परिषद सदस्य प्रमोदपाल सिंह मेघवाल,केन्द्रीय प्रभारी लक्ष्मण बेगड एवं देसूरी ब्लॉक के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में मेघवाल समाज के पंच एवं युवक मौजूद थे। बैठक का संचालन मोहनलाल भाटी ने किया।
महेन्द्र गहलोत संवाददाता देसूरी/घाणेराव


























http://sampadak.co.in/2012/01/देसूरी-मेघवाल-समाज-आयोजि/




मेघवाल समाज ने सेवा और शिक्षा की जगाई अलख


भास्कर न्यूज त्न बाड़मेर
मेघवाल समाज ने शैक्षणिक एवं शोध संस्थान के सहयोग से रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित समाज के छात्रावास में वृद्धाश्रम और पुस्तकालय खोला है। पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
करने वाले समाज के विद्यार्थियों के लिए किताबें मिलेंगी।
वहीं वृद्धों को लेकर भी समाज सजग है।यही वजह है कि समाज ने इस दिशा में न केवल सोचा बल्कि उसे मूर्त रूप भी दिया।सांसद हरीश चौधरी ने पुस्तकालय और वृद्धाश्रम भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने सर्वांगीण विकास के लिए समाज को संगठित रहकर वर्तमान पीढ़ी को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करना होगा। विधायक मेवाराम जैन ने समाज के छात्रावास विस्तार एवं बालिका छात्रावास के लिए विधायक निधि कोष से राशि उपलब्ध करवाने कआश्वासन दिया। चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ने समाज को संघर्षशील रहने की बात कही। समारोह में प्रशासनिक सेवाओं में चयनित युवाओं का सम्मान किया गया। संस्थान के कोषाध्यक्ष हजारी राम बालवा ने कहा विभिन्न दानदाताओं ने चार लाख पचास हजार रुपए की राशि कमरा निर्माण के लिए भेंट की।

भास्कर न्यूज त्न बाड़मेर
मेघवाल समाज ने शैक्षणिक एवं शोध संस्थान के सहयोग से रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित समाज के छात्रावास में वृद्धाश्रम और पुस्तकालय खोला है। पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
करने वाले समाज के विद्यार्थियों के लिए किताबें मिलेंगी। वहीं वृद्धों को लेकर भी समाज सजग है।यही वजह है कि समाज ने इस दिशा में न केवल सोचा बल्कि उसे मूर्त रूप भी दिया।सांसद हरीश चौधरी ने पुस्तकालय और वृद्धाश्रम भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने सर्वांगीण विकास के लिए समाज को संगठित रहकर वर्तमान पीढ़ी को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करना होगा। विधायक मेवाराम जैन ने समाज के छात्रावास विस्तार एवं बालिका छात्रावास के लिए विधायक निधि कोष से राशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ने समाज को संघर्षशील रहने की बात कही। समारोह में प्रशासनिक सेवाओं में चयनित युवाओं का सम्मान किया गया। संस्थान के कोषाध्यक्ष हजारी राम बालवा ने कहा विभिन्न दानदाताओं ने चार लाख पचास हजार रुपए की राशि कमरा निर्माण के लिए भेंट की।



छात्रों के लिए अध्ययन में बनेगा मददगार : मेघवाल समाज शैक्षणिक एवं शोध संस्थान के परिसर में बनाए गए इस पुस्तकालय में विभिन्न विषयों की पुस्तकों के अलावा सामान्य ज्ञान, इतिहास एवं सहित विभिन्न तरह की पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी जिसकी मदद से यहां अध्ययनरत छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में मदद मिलेगी। साथ ही छात्रावास से बाहर रहने वाले समाज के युवाओं को भी इस पुस्तकालय का फायदा मिलेगा।
असहायों के लिए बनेगा वरदान : मेघवाल समाज शैक्षणिक एवं शोध संस्थान के परिसर में बनाए गए वृद्धाश्रम का उद्देश्य समाज के ऐसे वृद्ध जनों को जीवन उपयोगी सुविधा मुहैया कराना हैं जो किसी न किसी कारणवश अपने परिवार से अलग हो चुके हैं या जिनकी सार संभाल करने वाला कोई नहीं हैं।
इन्हें यहां पर रहने एवं खाने-पीने की सभी सुविधाएं संस्थान की ओर से आगामी समय में उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित हैं।

नवरत्न मन्डुसिया

खोरी गांव के मेघवाल समाज की शानदार पहल

  सीकर खोरी गांव में मेघवाल समाज की सामूहिक बैठक सीकर - (नवरत्न मंडूसिया) ग्राम खोरी डूंगर में आज मेघवाल परिषद सीकर के जिला अध्यक्ष रामचन्द्...