मेघवाल समाज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मेघवाल समाज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 29 जनवरी 2012

कुरीतियां छोड़ो, समाज तरक्की करेगा : मेघवाल

साभार-दैनिक भास्कर
प्रकाशन तिथि-01:29(07/02/11)


झुंझुनूं

मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान के संस्थापक स्व. बीएल चिराणियां के 56वें जन्मदिवस पर रविवार को आम्बेडकर भवन में मेघवाल महासम्मेलन का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल थे। उन्होंने कहा कि अगर हम समाज की तरक्की चाहते हैं तो समाज में फैली कुरीतियों को छोडऩा होगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मेघवाल समाज के हितों को सुरक्षित रखा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने समाज के लोगों से एकजुट होकर आगे बढऩे का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त आईपीएस पीआर जेवरिया ने की। डीडी नोपाराम, सीआर प्रेमी, गुरुदयाल, डीईओ दीपचंद पंवार, कानाराम घुघरवाल, सुमन चिराणियां, रामेश्वरलाल कल्याण, प्रांतीय महासचिव मदनलाल दुदवाल बतौर विशिष्ट अतिथि मंचस्थ थे। समारोह में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम के तहत 57 विद्यार्थियों, रक्तदान के लिए 21 युवकों तथा विभिन्न क्षेत्रों विशिष्ट सेवाओं के लिए कवियों, लेखकों आदि का सम्मान किया गया। रामेश्वरलाल कल्याण, मदनलाल दुदवाल, रामनिवास भूरिया, भागीरथ नेमीवाल, सुरेश चितौसा, जोरावरसिंह, भाताराम, नोरंगलाल, राजेश हरिपुरा, रामेश्वरलाल सेवार्थी, बनेश्वरी आर्य, सहीराम तुंदवाल, प्यारेलाल, दयाराम आदि ने भी विचार व्यक्त किए। मेघवाल समाज के शिक्षकों ने चांदी का मुकुट व तलवार भेंटकर शिक्षामंत्री का स्वागत किया। महासम्मेलन में दूर-दराज से आए समाज के लोगों ने संकल्प लिया कि औरत के पार्थिव शरीर पर केवल एक ही चुनरी ओढ़ाएंगे। मुकाण में जाने वाली औरतें न तो कपड़ा लाएंगी और ना ही देंगी। टीका, समठुणी, छुछक में दी जाने वाली रकम का कोई दिखावा नहीं किया जाएगा और ना ही इसकी कोई घोषणा की जाएगी।

Link- http://www.bhaskar.com/article/RAJ-OTH-1183188-1825687.html

शनिवार, 28 जनवरी 2012

मेघवाल समाज की बैठक आयोजित


भास्कर न्यूजत्न पोकरण
मेघवाल समाज विकास समिति की बैठक रविवार को मेघवाल समाज न्याति नोहरा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रेंवताराम बारूपाल ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में मोहनलाल बारूपाल उपस्थित थे।
बैठक में सचिव केवलराम हिंगड़ा ने पीछली बैठक की कार्रवाई का अनुमोदन प्रस्तुत किया। बैठक में समाज
की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रेमचंद पंवार ने न्याति नोहरे के विकास में सहयोग करने वाले भामाशाहों के नाम को भवन में अंकित करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर बारूपाल ने समाज के सभी लोगों से आहवान किया कि समाज के छात्र छात्राओं के लिए छात्रावास बनाकर उन्हें उच्च शिक्षा दी जाए। बैठक के अंत में अध्यक्ष ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित कर भामाशाहों से समाज के विकास के लिए बढ़ चढ़ कर अंशदान देने की अपील की। बैठक में रेंवताराम पंवार, रेंवताराम रामदेवरा, भूराराम मावा, टीकूराम जयपाल, लूम्बाराम पंवार, रविकिशन बारूपाल थाट, तेजाराम पन्नू बड़ली, फरसुराम जूईया सहित अन्य समजा के लोगों ने भी सुझाव रखे।

बुधवार, 7 सितंबर 2011

मेघवाल समाज का सामूहिक विवाह : 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे


मकराना
मेघवाल समाज मकराना का चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन मंगलवार को स्थानीय पलाड़ा रोड पर समारोहपूर्वक आयोजित हुआ। 21 जोड़ों ने सात फेरे लेकर जीने मरने की कसमें खाई। सुबह दूल्हों को गाजे बाजे के साथ तोरण के लिए पांडाल में लाया गया। इसके बाद समारोह स्थल पर वरमाला की रस्म हुई। सभी जोड़ों ने विवाह मंडप में मंत्रोच्चारण के साथ अग्रि के सात फेरे लिएसायं सवा तीन बजे बारातों को विदा करने की रस्म अदा की गई। विवाह सम्मेलन समिति ने सभी 21 जोड़ों को घरेलू उपयोग की जरूरी वस्तुएं भेंट की। मेघवाल समाज व अन्य समाजों से आए लोगों ने अपने सामथ्र्य के अनुसार दुल्हनों को कन्या दान दिया। मुख्य अतिथि गोपीचंद वर्मा ने कहा कि कुरीतियां मिटाने से ही समाज का विकास संभव है। विशिष्ट अतिथि पालिका अध्यक्ष अब्दुल सलाम भाटी ने कहा कि विवाह सम्मेलन फिजूलखर्ची जैसी कुरीतियों को रोकने में काफी सहायक है। ऐसे आयोजनों को सरकार भी सहयोग देती है। मेघवाल समाज के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक मेघवाल, अधिशाषी अभियंता बीएल भाटी, प्रभुराम कड़ैल, राजा राम, गोपाल अडाणिया, बिरदा राम नायक, डॉ. आरएस मेहरा, विवाह समिति के संयोजक मेवाराम गांधी, संरक्षक प्रभु राम खत्ती, लॉयंस क्लब के सूरज जैन, राम प्रसाद सैनी, विजय अग्रवाल, महेन्द्र झामनानी, भारत विकास परिषद् के महावीर बिदादा, गोरधन राम बुल्डक ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।


http://www.bhaskar.com/article/RAJ-OTH-1320070-2013559.html?ZX3-V

नवरत्न मन्डुसिया

खोरी गांव के मेघवाल समाज की शानदार पहल

  सीकर खोरी गांव में मेघवाल समाज की सामूहिक बैठक सीकर - (नवरत्न मंडूसिया) ग्राम खोरी डूंगर में आज मेघवाल परिषद सीकर के जिला अध्यक्ष रामचन्द्...