Meghwal society (मेघवाल समाज) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Meghwal society (मेघवाल समाज) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 29 जनवरी 2012

मेघवाल समाज की बैठक आज

सोजत. मेघवाल समाज सेवा संस्थान सोजत क्षेत्र की बैठक रविवार को नीमली नाडी स्थित छात्रावास भवन में आयोजित की जाएगी। जिसमें छात्रावास निर्माण पर आवश्यक चर्चा होगी। यह जानकारी संस्थान अध्यक्ष शंकरलाल मेघवाल ने दी है।

शुक्रवार, 20 जनवरी 2012

मेघवाल समाज) प्रतिभावान सम्मान समारोह संपन्न

निकटवर्ती बडग़ांव के रामदेव मंदिर में मेघवाल सेवा समाज समिति के तत्वावधान में प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गोपाल डेनवाल व अध्यक्ष के रूप में चितलवाना मनीषा मेघवाल ने भाग लिया। इस मौके पर नानजी राम गुलशन, संत गणेश नाथ महाराज, शिवनाथ महाराज और पुरुषोत्तम दास ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मेलन को संबोधित किया। मुख्य अतिथि गोपाल डेनवाल ने कहा कि समाज में शिक्षा के साथ संगठन होना जरूरी है। संगठित समाज होने से ही उसका विकास हो पाता है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान देते हुए सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील की। प्रधान मनीषा मेघवाल ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, नशाखोरी व अशिक्षा को समाप्त करने का आह्वान किया। सम्मेलन में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समदादेवी, मनजी राम, पूनमाराम और लादुराम सहित समाज के वरिष्ठ पंच एवं शिक्षकगण भी मौजूद थे।

शनिवार, 1 अक्टूबर 2011

सांसद मेघवाल बहस में अव्वल (Meghwal MP in the first debate)

Jaipur. MPs of Rajasthan in the Lok Sabha in the monsoon session of Parliament attended the debate among Arjunram Meghwal are most active.PRS in the presence of MPs in the Lok Sabha a question, participate in debates and on private bills, etc., have compiled a list of active members. Meghwal 207 took part in the debate.

जयपुर . संसद के मानसून सत्र में लोकसभा में राजस्थान के सांसद अर्जुनराम मेघवाल बहस में शरीक होने वालों में सबसे ज्यादा सक्रिय रहे। बीकानेर से भाजपा सांसद मेघवाल को लोकसभा की सक्रियता के बारे में आकलन करने वाली संस्था पीआरएस (पार्लियामेंट रिसर्च सर्विसेज) ने बहस में सक्रियता में अव्वल माना है। पीआरएस ने सांसदों की उपस्थिति, लोकसभा में पूछे गए सवाल, बहस में भागीदारी और निजी विधेयक आदि आधार पर सक्रिय सांसदों की सूची तैयार की है। मेघवाल ने 207 बहस में हिस्सा लिया। उपस्थिति में वे 99 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि निजी विधेयक पेश करने में चौथा स्थान हासिल किया।

हक के लिए ढंग से लड़ना होगा : मेघवाल (Have to fight for the right way: Meghwal)

राजनीतिक दलों ने अपने लाभ के लिए दलितों का भरपूर उपयोग किया है। दलित समाज आज भी याचक की भूमिका में खड़ा है। आरक्षण देने मात्र से दलितों का भला नहीं हो गया। अब कमजोर तबकों को उठकर अपने हक के लिए सही ढंग से लड़ाई लड़ना होगी। दलितों को सामाजिक न्याय पूरी तरह नहीं मिला है।


यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश मेघवाल ने नीमच के दशहरा मैदान में आयोजित सर्व मेघवंश सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। बारिश में भीगने के बावजूद श्री मेघवाल बोलते रहे। लोगों ने भी उन्हें धैर्यपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि मेघवंशियों को अन्य समुदायों की तुलना में राजनीति में आगे आने के अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने मेघवंशियों को चेताया कि शराब और नोटों के बदले वोट देने की कुप्रथा पर लगाम लगाएँ। देशभर में मेघवंशियों का जनजागरण अभियान चलाया गया है।


मेघवंश के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल डेनवाल ने कहा कि आज भी भारत में 25 करोड़ मेघवंशी गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। उन्हें अपने हक के लिए आगे लाना हमारा उद्देश्य है। मेघवंश के राष्ट्रीय महामंत्री प्यारेलाल रांगोठा ने कहा कि मेघवंश को अपना इतिहास जानना चाहिए। सर्व मेघवंश की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमिला एस कुमार साधौ ने कहा कि समाज में बालिकाओं को शिक्षित करें, उन्हें आगे आने के अवसर दें। समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र परिहार ने मेघवंश को आरक्षण देने, मेघवंश को धर्मशाला एवं छात्रावासों के लिए जमीन आवंटित करने सहित 9 मुद्दों का ज्ञापन पढ़ा, जिसे बाद में केंद्रीय प्रतिनिधियों को सौंपा गया। राष्ट्रीय महासचिव प्रभुलाल चंदेल ने मेघवंश के उत्थान के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही।


इससे पूर्व सर्व मेघवंश समाज द्वारा नगर में रविवार दोपहर 12 बजे आंबेडकर चौराहे से रैली निकाली गई। मुख्य मार्गों से होती हुई रैली दशहरा मैदान पर सभा में परिवर्तित हुई। रविदास भक्त मंडल उज्जैन द्वारा मीरा के भजनों की प्रस्तुति दी गई। इससे पूर्व मेघ चालीसा का पाठ किया गया। संचालन किशोर जेवरिया ने किया।

Political parties have been utilized for the benefit of Dalits. Venue still stands in the role of supplicant. Reservation was just not good for the downtrodden. The weaker sections will be up and fight for your rights properly. Underprivileged social justice is not complete.


The former Union Minister Kailash Meghwal Neemuch Dussehra Maidan, while holding all Megvansh conference. Despite Mr. Meghwal kept wet in the rain. They heard him patiently. He Megvanshion compared to other communities should have the opportunity to get ahead in politics. He cautioned Megvanshion to vote against alcohol abuse and notes Restrict. Megvanshion in the country's public awareness campaign has been launched.


Megvansh the president said Gopal Denwal Megvanshi 25 million in India today are living a life of anonymity. Our aim is to bring them up for your rights. The national general secretary Pyarelal said Megvansh Rangota Megvansh should know their history. Megvansh all of the women's wing president said Pramila S Kumar Sadu to educate girls in society, give them the opportunity to get ahead. Women's participation in the development of society is important. Megvansh reservation to the State President Devendra Parihar, Megvansh to allocate land for a hotel and hostels, including the 9 issues, read the memo, which was later assigned to the Union representatives. National General Secretary Prbhulal Chandel promote education for the upliftment of Megvansh talked about.


Earlier Sunday afternoon in the city by all Megvansh society rallied from 12 at the intersection of Ambedkar. Dussehra rally of the main routes on the field changed in the House. Ujjain Division Meera bhajans by devotees Ravidas was presented. Before the text was Lent cloud. Operation Teen Xavria did.

शनिवार, 24 सितंबर 2011

1600 जातियों से बना है मेघवंश

मेघवंश आज पूरे देश में उपेक्षित है। मेघवंश को जागृत करने के लिए हम प्रदेश स्तर पर अभियान चला रहे हैं। इस बार पड़ाव मप्र में है। मेघवंश में 1671 जातियां हैं। देश में 20 से 25 फीसदी आबादी होने बावजूद हमें अधिकार नहीं मिल पाए हैं।
यह बात राजस्थान के पूर्व गृहमंत्री कैलाश मेघवाल व सर्व मेघवंश महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल डेनवाल ने कही। वे पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा हमारा प्रयास है कि समाज भय और भूख मुक्त हो। आज समाज में भय और भूख का माहौल हैमेघवंशी एकत्रित होंगे तो अपनी ताकत का अहसास करा सकेंगे। मेघवंश को एकत्रित करने के लिए देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है।
नौ राज्यों में दौरे हो गए हैं, यह 10वां राज्य है। देश के विभिन्न कोनों में बसे मेघवंश को जयपुर में एकत्रित किया जाएगा। मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री प्रभुलाल चंदेल, प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र परिहार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे

मंगलवार, 30 अगस्त 2011

मेघवाल समाज के दूसरे सामूहिक विवाह बाबत् बैठक रवि को / काशीराम के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर जनसम्पर्क तेज

बीकानेर, । मेघवाल समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति, बीकानेर के तत्वावधान में मेघवाल समाज का द्वितीय सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने हेतू मेघवाल समाज की बैठक 26 सितम्बर,2011 रविवार को सुबह 11 बजे खादी मंदिर, चौतीना कुंआ में रखी गई है। जिसमें सभी समाज बन्धुओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए व्यापक स्तर पर जनसम्पर्क सम्मेलन प्रभारी काशीराम मेघवाल के नेतृत्व में भंवरलाल गंडेर, हेतराम परिहार, मोहनलाल कोटिया, लीलाधर मोडासिया, गोरधनराम रिड़मलसर आदि द्वारा किया जा रहा है। बैठक में समाज में व्याप्त बाल विवाह-दहेज प्रथा एवं फिजूलखर्ची जैसी कुरीतियों को मिटाने के लिए समाज हित में द्वितीय सामूहिक विवाह आयोजित करने के लिए विचार-विमर्श कर सामूहिक विवाह की तिथि-स्थान एवं शामिल किए जाने वाले जोड़ों की संख्या पर निर्णय किया जा सके। जनसम्पर्क के दौरान सम्मेलन प्रभारी काशीराम मेघवाल ने कहा कि समाज में छोटे-बडे क़ा भेद मिटाने एवं समाज में दहेज देने के लिए बढ़ रही प्रतिस्पध्र्दा को मिटाने के लिए सामूहिक विवाह में शामिल होकर अपने बच्चों की शादीयां करने का आह्वान किया जाएगा जिससे समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाया जा सके। इसके लिए सामूहिक विवाह का बार-बार आयोजन किया जाना समाज हित में जरुरी है। बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर समाज हित में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की गई है।

शनिवार, 27 अगस्त 2011

मेघवाल समाज ने किया कांग्रेस जिलाध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्षों का सम्मान

बालोतरा
मेघवाल समाज बालोतरा के तत्वावधान में रणजीत आश्रम में स्वामी रामप्रकाश आचार्य व अमृतराम महाराज के सान्निध्य में आयोजित एक समारोह में कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्षों का सम्मान किया गया।
स्वामी रामप्रकाश आचार्य ने कहा कि समाज में शिक्षा की नींव मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाए। शिक्षा से ही तरक्की की राह खुलेगी। विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि सरकारी योजनाओं की आमजन को जानकारी होनी चाहिए। योजनाएं अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे इसके लिए कार्यकर्ताओं को प्रयास करने होंगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह खां ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता सक्रिया होकर जनभागीदारी निभाएं तथा समस्याओं के निराकरण के संबंध में एकजुट होकर प्रयास करें। ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल भाटी ने कहा कि समाज में शिक्षा को बढ़ावा दिए जाने के साथ ही बालिका शिक्षा के लिए विशेष प्रयास होने चाहिए। प्रधान जमना देवी गोदारा ने निराश्रितों के हित के लिए पार्टी की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजना के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान सिवाना ब्लॉक अध्यक्ष मोटाराम मेघवाल, मूलाराम पोटलिया, नवाराम मेघवाल, मानाराम मेघवाल, अमराराम राठौड़ व बाबूलाल नामा ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्षों का साफा पहना व माल्यार्पण कर सम्मान किया । इस अवसर पर श्रीराम गोदारा, रतन खत्री, चंद्रा बालड़, नृसिंह प्रजापत, भगवानाराम भील, मांगीलाल बोस, हनुमान मेघवाल, कालूराम ठेकेदार, छगन जोगसन व मांगीलाल बारूपाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हरिराम जसोल ने किया।
प्रतिनिधि मंडल मिला जिलाध्यक्ष से कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह खां के बालोतरा आगमन पर पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने उनसे मुलाकात कर शिक्षक संघ की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखने का आग्रह किया। डाक बंगला परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल भाटी के नेतृत्व में पार्षद नृसिंह प्रजापत, महबूब खां, मोटाराम चौधरी, सतीश कंवर, सरपंच कूंपाराम पंवार, सुभाष जोशी, गणपत दवे व हुकमङ्क्षसह ने उनसे मुलाकात कर उन्हें कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने खां से शिक्षक संघ की मांगों का निस्तारण करवाने को लेकर मांगे राज्य सरकार के समक्ष शीघ्र रखने की मांग की। खां ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वो
पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाकर योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा
प्रचार-प्रसार करें।

मेघवाल समाज ने उठाई 16 प्रतिशत आरक्षण की मांग

बांसवाड़ा & राजस्थान प्रदेश मेघवाल समाज ने एससी वर्ग को पूर्व में प्राप्त 16 प्रतिशत आरक्षण की पुन: मांग की हैं। इसको लेकर समाज की बैठक में आगामी दिनों में जनजागरण करने का निर्णय किया हैं। दूसरी ओर रविवार को बडग़ांव में हुई बैठक में इस मामले को लेकर जहां निर्णय किया गया वहीं प्रदेश मेघ सेना का सहसंगठन का गठन किया। बैठक की अध्यक्षता मोगजी भाई बडग़ांव, मुख्य अतिथि शंकरलाल मेघवाल घोड़ी तेजपुर व विशिष्ट अतिथि हीरालाल सेनावासा थे। इस मौके पर वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने, समाज में रूढ़ीवादी परंपराओं को समाप्त करने, बाल विवाह रोकने, सामाजिक आयोजनों में अनावश्यक खर्च को कम करने को लेकर विचार विमर्श किया। दूसरी ओर मेघ सेना की गठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष गोविंद मेघवाल, उपाध्यक्ष गौतम भाई व प्रकाशचंद्र, महासचिव रमेश, विनोद, नारायण चुने गए हैं। सदस्य के रूप में मांगीलाल, अमृतलाल, गौतम, वि_ल, रामलाल, तुलसीराम, हीरालाल, दिनेश, शंकर आदि प्रमुख रूप से शामिल किए गए हैं।

सोमवार, 27 जून 2011

ये सावन के मेघ


ये सावन के मेघ
Thursday, July 22, 2010


ललित कुमार द्वारा 16 अगस्त 2003 को लिखित

सावन के महीने में काले मेघ मन को जितने सुंदर लगते हैं उतना ही वे जग सुकून भी पहुँचाते हैं। कुछ हृदय, हालांकि, ऐसे भी होते हैं जिन्हें यह सुंदरता और सुकून पीड़ा ही देती है। और क्या ऐसा नहीं हो सकता कि उन हृदयों में से एक इन मेघों का भी हो!

आप यह कविता सुन भी सकते हैं (इसके लिए शायद आपको फ़ॉयरफ़ॉक्स या गूगल क्रोम की ज़रूरत पड़े)

Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.

जाने कहाँ से ये हैं आते, हृदय को मेरे रौंद मुस्काते
क्षितिज पार ओझल हो जाते, ये सावन के मेघ

जग में उजियारा होने पर भी, मेरे दुख के तम की भांति
श्याम दिनों दिन होते जाते, ये सावन के मेघ

कोई इन से भी बिछड़ गया है, बरस-बरस कर विरह जताते
जल नहीं आँसू बरसाते, ये सावन के मेघ

संदेश प्रेम का जग को दे कर, सबके दिलों का मेल कराते
मन मसोस पर खुद रह जाते, ये सावन के मेघ

सुंदर बदली जो मिली गत वर्ष, नयन उसी को ढूंढे जाते
जीवन उसी को खोज बिताते, ये सावन के मेघ

पा जांए उस प्रियतमा बदली को, यही सोच कर ये हैं छाते
किंतु नहीं निशानी कोई पाते, ये सावन के मेघ

चपला देती भंयकर पीड़ा, उड़ा ले जाती घोर समीरा
लौट वहीं पर फिर से आते, ये सावन के मेघ
Share
3

शनिवार, 18 जून 2011

शहीद राजाराम मेघवाल के बलिदान दिवस पर रक्तदान से दी श्रद्धांजलि


जोधपुर। मेहरानगढ़ की नींव में जीवित समाधि लेने वाले शहीद राजाराम मेघवाल के बलिदान दिवस पर रविवार को महात्मा गांधी अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

इसमें 51 युवाओं ने रक्तदान कर मेघवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्थान के अध्यक्ष सुरेश मेघवाल, इन्द्रजीत गुढ़ा, पूर्व मंत्री मोहन मेघवाल, पूर्व संसदीय सचिव जोगाराम पटेल, लूणी प्रधान तुसलीराम मेघवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्रसिंह कच्छवाहा सहित कई लोगों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। इसी तरह मारवाड़ गौरव परिषद् के तत्वावधान में अर्जुन गुन्देचा की स्मृति में उम्मेद अस्पताल के ब्लड बैैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर संयोजक तरूण कटारिया ने बताया कि गुन्देचा के माता-पिता ने रक्तदान कर उसे श्रद्धांजलि दी। कटारिया ने 53वीं बार रक्तदान किया। शिविर में 52 जनों ने रक्तदान किया।

नवरत्न मन्डुसिया

खोरी गांव के मेघवाल समाज की शानदार पहल

  सीकर खोरी गांव में मेघवाल समाज की सामूहिक बैठक सीकर - (नवरत्न मंडूसिया) ग्राम खोरी डूंगर में आज मेघवाल परिषद सीकर के जिला अध्यक्ष रामचन्द्...