शनिवार, 7 जुलाई 2012

दलित उद्यमियों की मुलाकात बनी यादगार होटल मेरिटो में | डिक्की का बनेगा चेपटर | राजस्थान के कोडिनेटर होगें: टी.आर. मेघवाल (रदुआ बिल्डकाॅन प्रा. लि)

जयपुर (24/12/2011)http://divyatarang.com/detail.aspx?id=145 (सुरेश कुमार) दलित उद्यामियों की मुलाकात सात सितारा होटल मेरिटो में यहां गुलाबी नगरी में डिक्की के आल इण्डिया चेयरमेन मिलिन्द कांबले के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि डिक्की के मेन्टर चन्द्रभान प्रसाद ने किया। प्रान्त के नामी उद्यमियों की एक मुलाकात यादगार बनी। मीटिंग में अपने व्यवसायों की गतिशीलता पर गहन विचार विमर्श किया गया। डिक्की के अध्यक्ष मिलिन्द काम्बले ने कहा कि हम सभी मिलकर भारत की विकास दर में भागीदार बने हुए है इसका पता हमारे बिजनस टेक्स पे के रूप में शेयर करने से चल रहा है। डिक्की चेयरमेन ने कहा कि यहां सदस्यता पर ध्यान दे और फरवरी तक यहां के उद्यामियों से जुड़ाव बनाया जाये। राजस्थान के उद्यामियों का चेपटर बने इस पर विचार विमर्श के बाद टी.आर. मेघवाल-रदुआ बिल्डकाॅन प्रा. लि. के चेयरमेन को राजस्थान चेप्टर का काॅर्डीनेटर होंगे। डिक्की के मेन्टर चन्द्रभान प्रसाद ने कहा कि बाबा साहब ने जो दलितों के लिए सपना संजोया था कि वे मुख्य धारा से जुड़े और अशिक्षा, बेरोजगारी, साहूकारों, जमीदारों के कर्ज से मुक्ति मिले। वो सपना साकार हो रहा है। जो आज आप देख रहे है कि सात सितारा होटल में उद्यमियों की मुलाकात होना गौरव का विषय है। साथ ही दलित एकजुट होकर आपस में बिजनस मेकिंग में सहयोग कर रहे हैं। मेन्टर ने कहा कि आज दलित उद्यमियों ने देश की बडी-बड़ी कम्पनियों में अपने काम की पहचान बनाई हैं। वर्तमान में अगर दलित उद्यमियों द्वारा उनको पार्ट या सामग्री सप्लाई नहीं करे तो उनकी कम्पनियां को रोड पर आने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। अन्त में डिक्की मेन्टर ने कहा कि हम सभी भाईयों को जुड़ना होगा और अपना स्टेण्ड बनाना होगा। जिससे अपने आप में अलग से दलितों की पहचान होगी। जिसको भी डिक्की की आवश्यकता होगी उसमें हम सब मिलकर हर परिस्थितियों में कदम से कदम मिलाकर चलने का प्रयास करेंगे। डिक्की के राजस्थान काॅडिनेटर ने उद्यमियों को अपने सम्बोधन में कहा कि प्रान्त के चेपटर में उद्यमियों को अपना सदस्य और कार्य प्रसार के लिए जुड़ाव और उनकी आवश्यकताओं को देखते हुए हर वर्ष दिसम्बर के अन्तिम सप्ताह में अपना सेमीनार आयोजित करने की घोषणा की। उद्यमियों में गोपाल डेनवाल अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय सर्व मेघवंश महासभा, नीरज डांगी, राजेश कुमार चैहान ए.आर. बिजनस सिस्टम, महेन्द्र सिंह सेवा निवृत्त आई.ए.एस, रूपाराम धणेद अति. मुख्य अभियन्ता, महेश मोरदिया सेकेट्री आर इण्डिया यूथ काँग्रेस, कमल डांगी, दिवाकर डांगी, इन्द्रराम पानुसा, जेयपाल, इन्दरमल, महेन्द्र कुमार, इन्जिनियर संजीव गोठवाल, पोखर मल, अतर सिंह कमलाकर ए.ई. जयपुर डिस्काॅम, अजित सिंह, खाजन सिंह, ए.ई.एन. ओम प्रकाश जाटव, प्रदीप कुमार वैष्णव मार्केटिंग मैनेजर रदुआ बिल्डकाॅन प्रा. लि., डाॅ. बी.सी. वर्मा निदेशक डाॅ. भीमराव अम्बेडकर

समय और पैसे की बचत करे - डेनवाल निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन में 60 जोडें बने हम सफर

राष्ट्रीय सर्व मेघवाल महासभा के अध्यक्ष गोपाल डेलवाल

दूदू। बलाई समाज जाग्रति संस्थान की ओर से निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन में 60 जोडें बने हम सफर। सामूहिक विवाह सम्मेलन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सर्व मेघवाल महासभा के अध्यक्ष गोपाल डेलवाल ने कहा कि इससे समाज में एकजुटता आएगी और समय व पैसे की बचत की जा सकती है। डेनवाल ने कहा कि समाज को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए और आगे आना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि आई.जी.पी. सफल सिंह ने कहा कि समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे आना चाहिए। सिंह ने कहा कि समाज को सामाजिक बुराईयों का त्याग करना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक कन्हैयालाल निराणिया ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का माला व साफा पहनाकर आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही समारोह में सहयोग देने वाले भामाशाहों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष रामकरण तुवाल, महामंत्री रतन लाल मलीड़ा, वरि. उपाध्यक्ष हनुमान सहाय भाटीया, उपसचिव रामचन्द्र गांधी, कोषाध्यक्ष डाॅ. रामकरण बनुक सहित जाग्रति संगठन के पूरे परिवार ने समाज की सेवा कर पुण्य अर्जित किया। समारोह के अंत में स्थानीय सरपंच श्रीमती सुप्यार भण्डाना ने समाज की सराहना करते हुए एक बीघा जमीन मालपुरा रोड़ पर छात्रावास के लिए जाग्रति संस्था को दिलवाने की घोषणा की। समारोह का संचालन संयोजक कन्हैया लाल निराणनिया ने किया।


मेघवाल समाज मेघ सेना का गठन

पड़ाना-!-सर्व मेघवाल महासभा की बैठक के दौरान सर्वसम्मति से सारंगपुर ब्लाक इकाई का गठन किया गया। इसमें समाज अध्यक्ष गोकुल प्रसाद दुगारिया पड़ाना को मनोनीत किया गया है। इनके साथ उपाध्यक्ष गौरी लाल वर्मा, सचिव कालू राज वर्मा को बनाया गया है। इस दौरान मेघ सेना का गठन किया गया, जिसमें रामचंद्र वर्मा, जगदीश सूर्यवंशी व शंकर लाल जाधव शामिल हैं।

शुक्रवार, 1 जून 2012

राज्य स्तरीय मेरिट में 15वां स्थान बनाने वाले लोकेश मेघवाल

सोरखंडकलां गांव के ज्ञानदीप बाल विद्या मंदिर के निदेशक भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि  माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मे अजमेर लोकेश मेघवाल शुरू से ही होनहार छात्र रहा है। आठवीं तक इसी स्कूल में अध्ययनरत रहा था। पूरे गांव को उस पर गर्व है।

अर्जुन मेघवाल को बेस्ट एमपी का खिताब मिलने पर जताई खुशी

रावलामंडी-!- बीकानेर से भाजपा सांसद अर्जुन मेघवाल को लोकसभा में सबसे 'यादा प्रभावी व जनहित से जुड़े प्रश्न उठाने पर बेस्ट एमपी का खिताब मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं सहित मेघवाल समाज ने खुशी जताई है। राजस्थान मेघवाल समाज के जिला महामंत्री देवीलाल मेघवाल, तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश बरोड़, कृषि उपज मंडी समिति चेयरमैन शिवरीदेवी मेघवाल, आठ केएनडी सरपंच शिवराम मेघवाल आदि ने सांसद मेघवाल को बेस्ट एमपी का खिताब मिलने पर बधाई दी। 

http://www.bhaskar.com/article/RAJ-OTH-50812-3347217.html

 

बुधवार, 16 मई 2012

12वीं साइंस मै विनोद मेघवाल जिला मैरिट तीसरा स्थान

विनोद की चाहत इंजीनियरिंग
भवानीमंडी के संस्कार भारती निकेतन स्कूल में पढऩे वाला विनोद मेघवाल भी इंजीनियर ही बनना चाहता है। वह जिला मैरिट मेें तीसरा स्थान प्राप्त करने की अपनी उपलब्धि का श्रेय गुरुजनों और माता पिता को देता है। विनोद ने बताया कि रोजाना स्कूल के अलावा घर पर करीब 5 से 6 घंटे पढ़ाई करता था। घर में उसे पढ़ाई के लिए एकाग्रता का पूरा माहौल मिला। विनोद के पिताजी रामप्रसाद ने बताया कि वह शुरू से ही पढऩे में तेज था। 10वीं की परीक्षा में उसने जिले में अव्वल स्थान हासिल किया था।
सफलता की पूरी थी उम्मीद
स्कूल के अलावा घर पर नियमित पांच से छह घंटे अध्ययन करता था। स्कूल में पढ़ाई का बेहतर माहौल होने और गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलने का ही परिणाम रहा कि मैरिट में तीसरा स्थान हासिल हो सका। घर पर भी माता और पिताजी ने भी बेहतर से बेहतर अंक हासिल करने के लिए शुरू से प्रेरित किया। अब आगे चलकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का इरादा है। विज्ञान विषय में हर विषय को पूरी तन्मयता के साथ पढऩे के साथ ही अच्छा माहौल मिलने से भी हौंसला बढ़ा। मैरिट में आने की पूरी उम्मीद थी।

रविवार, 13 मई 2012

मेघवाल समाज के लालचंद बुनकर ने 12वीं कॉमर्स की मेरिट में 9वां तथा जयपुर जिला मेरिट में 5वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है

 लालचंद ने रोशन किया नाम

12वीं कॉमर्स की राज्यस्तरीय मेरिट में हासिल किया 9 वां स्थान, जिले में पांचवीं पायदान पर

भास्कर न्यज. कालवाड़
ग्राम भंभौरी की मधुबाला मंदिर शिक्षा समिति सीनियर सैकंडरी स्कूल के छात्र लालचंद बुनकर ने 12वीं कॉमर्स की मेरिट में 9वां तथा जयपुर जिला मेरिट में 5वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्राम महेशवास निवासी लालचंद बुनकर ने इस परीक्षा में 91.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। संस्था निदेशक संतोष शर्मा ने बताया कि छात्र लालचंद पुत्र केसरमल बुनकर कच्ची झोपड़ी में रहता है और उसने नियमित आठ घंटे की पढ़ाई कर सफलता हासिल की है।

लालचंद ने बताया कि वह सीएस या आईएएस बनना चाहता है। उसने सफलता का श्रेय अपने पिता केसरचंद, माता मंगली देवी, संस्था निदेशक संतोष शर्मा और ईश्वर को दिया है। मेरिट में 9वां स्थान प्राप्त करने वाला लालचंद इससे पूर्व किसी अन्य विद्यालय में अध्ययन कर रहा था, लेकिन गरीबी के कारण वह फीस नहीं जमा करा पा रहा था। इसलिए उसे वह स्कूल छोडऩी पड़ी।

बाद में मधु बाल मंदिर शिक्षा समिति सी.सै.स्कूल के निदेशक संतोष शर्मा लालचंद का सहारा बने और प्रतिभा को देखते हुए उसे अपनी स्कूल में दाखिला दिया। इसके बाद लालचंद ने भी पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई की। इसका नतीजा न केवल गांव बल्कि स्कूल को भी गौरवांवित करने वाला रहा।

नवरत्न मन्डुसिया

खोरी गांव के मेघवाल समाज की शानदार पहल

  सीकर खोरी गांव में मेघवाल समाज की सामूहिक बैठक सीकर - (नवरत्न मंडूसिया) ग्राम खोरी डूंगर में आज मेघवाल परिषद सीकर के जिला अध्यक्ष रामचन्द्...