रविवार, 14 जून 2015

अपर्णा रोलण (मेघवाल)

सीकर । प्रदेश की सबसे युवा सीकर जिला प्रमुख अपर्णा रोलण ने जनता की जिम्मेदारी निभाने के लिए कड़ा फैसला लिया है। उनका कहना है कि जब तक जिला प्रमुख का कार्यकाल पूरा नहीं हो जाता वह शादी नहीं करेंगी। उनका मानना है कि शादी के बाद ससुराल में भी समय देना पड़ेगा। वह जनता व जिला परिषद को वह समय नहीं दे सकेंगी। 22 वर्षीय जिला प्रमुख रोलण का मानना है कि एक वक्त में दो जिम्मेदारी निभाने वाले व्यक्ति दोनों जगह सही ढंग से सफल नहीं होते।

इसी तरह जिले की पिपराली प्रधान व जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों ने राजधर्म निभाने के लिए शादी नहीं करने का फैसला लिया है। एमए प्रीवियस में अध्ययनरत जिला प्रमुख दिन में जिला परिषद स्थित अपने दफ्तर में बैठने के अलावा पंचायतों का भी दौरा करती रहती हैं और देर रात तक पढ़ाई करतीं हैं। जिला परिषद में खाली समय में वह पंचायतीराज सहित अन्य कानून की पुस्तकों का अध्ययन करती हैं।

ग्रामीणों से सीधा संवाद
पंचायतीराज विभाग जनता से सीधा जुड़ाव का जरिया है। पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों का प्रत्येक घर में संपर्क होता है। जिला प्रमुख का कहना है कि सीकर जिला उनका पूरा परिवार है ।

पूरा हुआ सपना...

जिला प्रमुख बताती हैं कि बचपन में उनका अच्छा कलाकार बनाने का जो सपना था वह हकीकत में बदलने लगा है। फाइन आर्ट में प्रवेश मिलना जीवन का सबेस अच्छा दिन था। पेंटिंग का कोई मौका नहीं छोडऩे वाली रोलण तनाव की स्थिति में पेंटिंग ही बनाती हैं।

सदस्य भी बोले, पहले जनसेवा

धोद के पंचायत समिति सदस्य कुलदीप रणवां ने भी जनसेवा के लिए पांच वर्ष तक शादी नहीं करने का निर्णय लिया है। 28 वर्षीय रणवां बताते हैं कि जनता ने जिन भावनाओं से उन्हे चुना है उसको ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। जिला परिषद सदस्य प्रवीण जाखड़ का कहना है कि राजनीति के जरिए सेवा का मौका बड़ी मेहनत से मिला है। पांच वर्षों का उपयोग जनता के लिए करने के लिए शादी नहीं करेंगे।

पिपराली प्रधान बोली, पांच वर्ष सोच भी नहीं सकती

पिपराली प्रधान संतोष का कहना है कि राजनीति में जनसेवा से बढ़कर कोई दूसरा धर्म नहीं होता है। इसलिए शादी के बारे में अभी तक सोचा भी नहीं है। 22 वर्षीय प्रधान लगातार क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में जाकर लोगों की समस्या सुनती हैं। राजनीति के साथ वे फिलहाल एमए की पढ़ाई कर रही हैं।

प्रधान का मानना इस वक्त शादी से निश्चित तौर पर प्रधानी में फर्क पड़ेगा। शादी के बाद घर-परिवार की जिम्मेदारी आ जाती है, इसलिए एक बार सिर्फ जनता की जिम्मेदारी निभाएंगे।

रविवार, 14 सितंबर 2014

निहालचंद मेघवाल के मंत्री बनने के बाद इलाके में दौड़ी खुशी की लहर

श्रीगंगानगर से भाजपा सांसद निहालचंद मेघवाल के केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री बनने के बाद इलाके में खुशी का माहौल है| परिवार के साथ-साथ यहाँ की जनता भी खुश है| परिजनों ने गुलाल उड़ाकर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इज़हार किया|

सुजानगढ़ विधानसभा के नव निर्वाचित भाजपा विधायक खेमाराम मेघवाल

सुजानगढ़ विधानसभा के नव निर्वाचित भाजपा विधायक खेमाराम मेघवाल ने सालासर बालाजी में पहुंचकर पूजा अर्चना की । खेमाराम मेघवाल ने 13649 वोटो से जीत हासिल की । साथ ही नावा के नव निर्वाचित भाजपा विधायक विजय चौधरी ने पूजा अर्चना की । देवकीनंदन पुजारी, एल. डी. पुजारी सांवरमल पुजारी, मांगीलाल पुजारी ने पूजा अर्चना करवाई । इससे पूर्व सालासर सीमा में प्रवेश करते ही भाजपा कार्यकर्ताओ ने ढोल नगारो आतिशबाजी, मिठाई, व् फूल माला, नारो से स्वागत किया । इस अवसर पर जुलियासर में भंवरसिंह शेखावत, विजेंद्र सिंह, अमर सिंह भाटी, विजयपाल, यशोदा माटोलिया, सुरेश पुजारी सहित हजारों कार्यकर्ताओ ने अभूतपूर्व स्वागत किया ।

खेमाराम मेघवाल ने 13649 वोटो से जीत हासिल की


मेघवाल महिला विधायक 2013-2014

1. चन्द्रकांता मेघवाल (विधायक रामगंजमण्डी)
2. अमृता मेघवाल (विधायक जालौर)
3. द्रोपदी मेघवाल (विधायक पीलीबंगा)
4. कमसा मेघवाल (विधायक भौपालगढ)
5. डॉ. मंजु बाघमार (विधायक जायल)
6. संजना आंगरी (विधायक सोजत)

पीलीबंगा विधायक द्रोपदी मेघवाल का किया स्वागत

जिलाहनुमानगढ़ की पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र की विधायक द्रोपदी मेघवाल का शनिवार को धौलपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया। इस दौरान विधायक मेघवाल का नीलू परमार जपावली तथा दीपेंद्र सिंह राजावत की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया उन्हें सर्किट हाउस तक ले गए। इस अवसर पर ध्रुव सिंह, पिंकू सिंह, संतोषी शर्मा, सत्येंद्र चौहान, सत्यवीर सिकरवार, कीर्ति राजावत, विष्णु चौधरी, बैजनाथ सरपंच हथवारी, छीतर सिंह सोलंकी, दिनेश परमार, सरनाम सिंह, बिजेंद्र सिसोदिया, मुन्ना सिंह सिकरवार, श्यामसिंह परमार, दिग्विजय सिंह मौजूद थे।

राजस्थान में बीजेपी के विधायक कैलाश मेघवाल को बुधवार को सर्वसम्मति से राजस्थान विधान सभा का स्पीकर चुन लिया गया

राजस्थान में बीजेपी के विधायक कैलाश मेघवाल को बुधवार को सर्वसम्मति से राजस्थान विधान सभा का स्पीकर चुन लिया गया. सदन के अस्थायी अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने भीलवाड़ा के शाहपुरा से विधायक कैलाश मेघवाल के सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा की.

इसके बाद सदन की नेता वसुंधरा राजे, कांग्रेस विधायक दल के नेता रामेश्वर डूडी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, संसदीय कार्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ और शिक्षा मंत्री काली चरण सराफ कैलाश मेघवाल की सीट पर पहुंचे और उन्हें सम्मानपूर्वक अध्यक्ष के आसन तक लेकर गए.

नवनिर्वाचित अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने सत्ता और प्रतिपक्ष को इस पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचन के लिए आभार जताते हुए विशवास दिलाया कि उनसे किसी भी सदस्य को शिकायत नहीं रहेगी. उन्होंने कहा वे सदन की भावनाओं का आदर करेंगे, निष्पक्षता से सदन की परम्पराओं का निर्वहन करते हुए सदस्यों के विचारों, अधिकारों की रक्षा कर प्रदेश के विकास की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे.

उदयपुर जिले की वल्लभनगर तहसील के गांव मजावडा में 22 मार्च 1934 को जन्मे कैलाश मेघवाल छात्र जीवन से ही सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों से सम्बद्ध रहे हैं. एमए, एलएलबी तक शिक्षा प्राप्त मेघवाल वर्ष 1977 में पहली बार राजसमंद सुरक्षित सीट से विधायक चुने गए. भैरोसिंह शेखावत के नेतृत्व में बनी सरकार में पहले राज्यमंत्री और बाद में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किए गए.

विधायक कैलाश वर्मा का नागरिक अभिनंदन

कालवाड़-!- बगरु विधानसभा
क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक कैलाश वर्मा का शुक्रवार को निमेड़ा गांव में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दुल्ला राम जाट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान वर्मा ने गांवों में विकास कार्य कराने के लिए हमेशा तत्पर रहने का लोगों को भरोसा दिलाया। इस अवसर पर अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
डॉ. भिंडा का स्वागत
बाड़ीजोड़ी-!- विराटनगर विधायक डॉ.फूलचंद भिंडा का कस्बे में भाजपाइयों ने स्वागत किया। गणपत वर्मा, बाबूलाल सैनी, लक्ष्मीनारायण भाटी, रतनदेवी यादव, भैंरू सैनी, जयसिंह पारीक, धाफली देवी आदि मौजूद थे।
सिरोही विधायक का स्वागत
मौजमाबाद-!- गो भक्त संघ ने शुक्रवार सुबह सिरोही के नवनिर्वाचित विधायक ओटा राम देवासी के जयपुर शपथ ग्रहण समारोह में जाते समय स्वागत किया गया। लुंबाराम चौधरी, अमरा राम प्रजापत, भवानी सिंह आदि उपस्थित थे।

नवरत्न मन्डुसिया

खोरी गांव के मेघवाल समाज की शानदार पहल

  सीकर खोरी गांव में मेघवाल समाज की सामूहिक बैठक सीकर - (नवरत्न मंडूसिया) ग्राम खोरी डूंगर में आज मेघवाल परिषद सीकर के जिला अध्यक्ष रामचन्द्...