गुरुवार, 19 जनवरी 2012

राज्य मंत्री मंजू का कल मेघवाल समाज करेगा अभिनंदन

नागौर राज्य मंत्री मंडल में शामिल महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री मंजू देवी मेघवाल का मेघवाल समाज की ओर से 8 दिसम्बर को नागौर के निकटवर्ती ग्राम इणकियों की ढ़ाणी गोरेरा में समारोह पूर्वक नागरिक अभिनंदन किया जाएगागंठीलासर के पूर्व उपसरपंच हीराराम इणकिया ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता मूंडवा प्रधान सम्मू देवी मेघवाल करेंगी। जिला परिषद सदस्य पूनाराम मेघवाल, प्रभुराम मेघवाल, श्यामसर सरपंच अशोक कुमार, गोगेलाव सरपंच नेमाराम मेघवाल, गुगरियाली सरपंच अमरचन्द मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य परमा देवी परमार, मोहनी देवी मेघवाल विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। इणकिया ने बताया कि सम्मान समारोह में जिले भर से समाज के जनप्रतिनिधि एवं समाज सेवी भाग लेंगे। समारोह की तैयारियां शुरू हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

नवरत्न मन्डुसिया

शादियों में फिजूलखर्ची रोककर शिक्षा पर धन खर्च करने का आह्वान, विवाह के नियम हुये आसान, सामूहिक विवाह के लिए उमड़े सैकड़ों लोग

 मेघवाल समाज का ऐतिहासिक फैसला, नानी का गोत्र छोड़ने की कुप्रथा बंद, अब शादियों के लिए मिलेंगे ज्यादा विकल्प कस्बे के टापरी रोड़ स्थित मेघवाल ...