megh sena rajasthan india लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
megh sena rajasthan india लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 27 अगस्त 2011

(राजस्थान प्रदेश मेघ सेना की संयुक्त बैठक कल) मेघवाल समाज की बैठक कल

पाली. राजस्थान मेघवाल समाज व राजस्थान प्रदेश मेघ सेना की संयुक्त बैठक रविवार को मनसापूर्ण मां काली मंदिर, सर्वोदय नगर में सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। मेघवाल समाज के सचिव नेमीचंद गोदा ने बताया कि मेघवाल समाज के अध्यक्ष गणेशराम बोस व राजस्थान मेघवाल समाज के जिलाध्यक्ष कैलाश मेघवाल के आतिथ्य में होने वाली इस बैठक में समाज के प्रबुद्धजन व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

शुक्रवार, 22 जुलाई 2011

मेघ सेना की स्थानीय इकाई की ओर से रैली का आयोजन

जोधपुर | राजस्थान मेघ सेना की स्थानीय इकाई की ओर से पहली बार रविवार को पथ संचलन (रैली) का आयोजन किया गया। इसमें मेघवाल समाज के लोगों ने एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। सुबह 11 बजे जालोरीगेट चौराहे से रैली नागौरी गेट सर्किल पहुंची। यहां समाज के लोगों ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सर्किल पर सभा भी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में पूर्व गृह मंत्री कैलाश मेघवाल को आमंत्रित किया गया था। वे शनिवार को ही जोधपुर पहुंच गए थे, लेकिन बताया गया कि रैली व सभा में भीड़ नहीं जुटने के कारण वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए और सर्किट हाउस में ही बैठे रहे। इस संबंध में मेघ सेना के जिलाध्यक्ष जगदीश दैय्या का कहना है कि वे अपरिहार्य कारणों से सभा में नहीं आ सके।

शनिवार, 9 जुलाई 2011

मेघ ऋषि - नए प्रतीक (Megh Rishi - New Icon and Symbol)

मेघ समाज में मेघ ऋषि की कथाएँ बहुत पुरानी हैं. परंतु उसका स्वरूप क्या है, रंग-रूप क्या है इसके बारे में कोई बिंब मन पर नहीं था. राजस्थान के मेघवालों से अब प्राप्त हो रही जानकारी और सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित आलेखों से मालूम पड़ता है कि मेघ ऋषि का बिंब ही नहीं उसकी समस्त कथाओं के प्रमाण भी उपलब्ध हैं.
राजस्थान में युवाओं के चरित्र निर्माण के लिए मेघसेना बनाई गई है और मेघ सेना के प्रतीक के तौर पर कमांडर के रूप में स्वयं मेघ ऋषि को लिया गया है.

  megh rishi ji maharaj
शांत और विनम्र ऋषि के रूप में मेघ ऋषि धार्मिक प्रतीक के तौर पर उभरे हैं.

मेघ सेना की बैठक

बायतु & मुख्यालय पर मेघ सेना बायतु ब्लॉक की बैठक शुक्रवार को आयोजित की जाएगी। हनुमानराम पंवार ने बताया कि बैठक में मेघ सेना के जोधपुर संभाग महासचिव ठाकराराम मेघवाल, बायतु ब्लॉक मेघ सेना के अध्यक्ष खेताराम पूनड़, माडपुरा बरवाला शामिल होंगे।
प्रयास जारी
बाड़मेर & कुड़ला सरहद की प्याऊ के पास सड़क दुर्घटना में मृत साधु की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के मठों से मृतक की पहचान कराने की कोशिश भी की। सदर थानाधिकारी ने बताया शिनाख्तगी के प्रयास जारी हैं। मृतक भगवा रंग की बनियान, फुल आस्तीन का चोला एवं शनि मुद्रिका धारण किए हुए था।

देवीलाल को मेघ सेना का सदस्य नियुक्त किया

राजस्थान प्रदेश मेघ सेना की कार्यकारिणी में देवीलाल यादव को सदस्य पद पर नियुक्त किया गया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष मनोहर सिंह फांसल ने बताया कि देवीलाल यादव ने मेघवाल समाज के बच्चों को सरकारी नौकरियों के लिए प्रेरित करने, पुलिस सेवा, भारतीय सेना, अद्र्ध सैनिक बलों सहित देश सेवा की भावना पैदा करने और समाज को सामूहिक विवाह करने के लिए प्रेरित करने के लिए सम्मानित किया।

नरेंद्र मेघ सेना व चीफ कमांडर नियुक्त

भास्कर न्यूज & बाड़मेर
मेघसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जिले में मेघवाल समाज के प्रति भागीदारी निभाने एवं सराहनीय कार्य करने पर नरेंद्र कुमार मेघवाल को मेघसेना का जिलाध्यक्ष एवं जिला चीफ कमांडर नियुक्त किया हैं। यह जानकारी राजस्थान प्रदेश मेघ सेना के महासचिव जोधपुर संभाग के ठाकराराम मेघवाल ने दी। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार जिला, तहसील, नगर, कस्बा एवं ब्लॉक की कार्यकारिणी शीघ्र ही गठित कर प्रदेश कार्यकारिणी को कार्यालय में प्रेषित करें। मेघ सेना का उद्देश्य युवक-युवतियों को अच्छे संस्कार देने के साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना है। युवाओं में देशभक्ति की भावना पैदा करना मेघ सेना का मुख्य उद्देश्य है।

डांगी बालोतरा मेघ सेना के अध्यक्ष नियुक्त

बाड़मेर & मेघवाल समाज की प्रत्येक समस्या में विशेष भागीदारी निभाने एवं सराहनीय कार्य करने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मेघ सेना के निर्देश पर श्याम डांगी को मेघ सेना का बालोतरा अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह जानकारी राजस्थान प्रदेश मेघ सेना के महासचिव जोधपुर संभाग ठाकराराम मेघवाल ने दी। उन्होंने बताया कि डांगी की नियुक्ति पर समाज के लोगों में खुशी व्याप्त है। देश भक्ति की भावना पैदा करना मेघ सेना का मुख्य उद्देश्य है। ठाकराराम ने बताया कि बालोतरा में रविवार को अंबेडकर पार्क में सुबह ग्यारह बजे बैठक आयोजित होगी।

नवरत्न मन्डुसिया

शादियों में फिजूलखर्ची रोककर शिक्षा पर धन खर्च करने का आह्वान, विवाह के नियम हुये आसान, सामूहिक विवाह के लिए उमड़े सैकड़ों लोग

 मेघवाल समाज का ऐतिहासिक फैसला, नानी का गोत्र छोड़ने की कुप्रथा बंद, अब शादियों के लिए मिलेंगे ज्यादा विकल्प कस्बे के टापरी रोड़ स्थित मेघवाल ...