शुक्रवार, 22 जुलाई 2011

मेघ सेना की स्थानीय इकाई की ओर से रैली का आयोजन

जोधपुर | राजस्थान मेघ सेना की स्थानीय इकाई की ओर से पहली बार रविवार को पथ संचलन (रैली) का आयोजन किया गया। इसमें मेघवाल समाज के लोगों ने एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। सुबह 11 बजे जालोरीगेट चौराहे से रैली नागौरी गेट सर्किल पहुंची। यहां समाज के लोगों ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सर्किल पर सभा भी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में पूर्व गृह मंत्री कैलाश मेघवाल को आमंत्रित किया गया था। वे शनिवार को ही जोधपुर पहुंच गए थे, लेकिन बताया गया कि रैली व सभा में भीड़ नहीं जुटने के कारण वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए और सर्किट हाउस में ही बैठे रहे। इस संबंध में मेघ सेना के जिलाध्यक्ष जगदीश दैय्या का कहना है कि वे अपरिहार्य कारणों से सभा में नहीं आ सके।

नवरत्न मन्डुसिया

शादियों में फिजूलखर्ची रोककर शिक्षा पर धन खर्च करने का आह्वान, विवाह के नियम हुये आसान, सामूहिक विवाह के लिए उमड़े सैकड़ों लोग

 मेघवाल समाज का ऐतिहासिक फैसला, नानी का गोत्र छोड़ने की कुप्रथा बंद, अब शादियों के लिए मिलेंगे ज्यादा विकल्प कस्बे के टापरी रोड़ स्थित मेघवाल ...