| Monday, March 19, 2012 | |||||||||
| |||||||||
| http://www.seemasandesh.com/NewsDetail.aspx?NewsID=21628 |
हमारे उद्देश्य: - मेघवाल समुदाय समृद्ध सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक, मानसिक और सांस्कृतिक. मृत्यु भोज, शराब दुरुपयोग, बाल विवाह, बहुविवाह, दहेज, विदेशी शोषण, अत्याचार और समाज और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर अपराधों को रोकने के लिए और समाज के कमजोर लोगों का समर्थन की तरह प्रगति में बाधा कार्यों से छुटकारा पाने की कोशिश करेंगे :- नवरत्न मन्डुसिया
मंगलवार, 27 मार्च 2012
राजनेताओं से सचेत रहकर हमें एकता दिखानी होगी : पूर्व गृहमंत्री कैलाश मेघवाल
मेघवाल युवा परिषद की कार्यकारिणी घोषित
झालावाड़त्न राष्ट्रीय मेघवाल युवा परिषद के जिलाध्यक्ष प्रहलाद मेघवाल ने परिषद के प्रदेशाध्यक्ष की सहमति से जिला कार्यकारिणी घोषित की। जिसमें जिला संरक्षक नन्दलाल वर्मा, सलाहकार रामनारायण मेघवाल, गोपाललाल, श्याम लाल वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डालूराम मेघवाल, कोषाध्यक्ष राजूलाल मेघवाल, प्रवक्ता विष्णु कुमार, जिला महामंत्री रामप्रताप वर्मा, उपाध्यक्ष फूलचंद वर्मा, अमरलाल वर्मा, मुकेश वर्मा, रमेशचंद, मोहनलाल वर्मा, संगठन मंत्री कैलाश मेघवाल, श्यामलाल , किशोर, सचिव राजाराम देवरिया, राजेंद्र सरखणिया, प्रचार मंत्री भगवानसिंह गडोदिया, भैरुलाल करावन को मनोनीत किया।
Last Updated 01:25(16/03/12)
Last Updated 01:25(16/03/12)
http://www.bhaskar.com/article/RAJ-OTH-1902057-2978056.html
मेघवाल ने ठोकी कपासन से ताल
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्य के पूर्व गृहमंत्री कैलाश मेघवाल ने अगले विस चुनाव के लिए जिले के कपासन विस क्षेत्र से ताल ठोक दी है। मेघवाल ने जिले के कुछ पार्टी नेताओं और संगठन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनको इस इलाके में मेरी सक्रियता पच नहीं रही है, लेकिन मैं फिलहाल जनता की अदालत में घूम कर टिकट मांग रहा हूं। इसके बाद पार्टी से टिकट लाऊंगा। भदेसर पंस में कपासन विस के तहत आने वाले पारलिया गांव में शुक्रवार को नवसंवत्सर व होली मिलन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए मेघवाल ने शेष
अर्जुन पर तीर.........।
अगला विस चुनाव कपासन से लडऩे की मंशा रखने के बावजूद मेघवाल जिले व प्रदेश नेताओं पर कटाक्ष करने से भी नहीं चूक रहे। उन्होंने पारलिया में कहा कि गत चुनाव में गलत टिकट वितरण से जिले में पांचों सीटें हारनी पड़ी। कपासन से प्रबल दावेदार पूर्व विधायक अर्जुन जीनगर का नाम नहीं लेते हुए भी उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता ने टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय चुनाव लड़ लिया। किसी कारण से भले ही उन्हें पार्टी में वापस ले लिया गया हो, मगर पार्टी विधान के अनुसार ऐसे व्यक्ति को अगले छह साल तक कोई चुनाव लडऩे का हक नहीं है। मेघवाल ने यह कहते हुए अन्य नेताओं पर भी निशाना साधा कि पार्टी दो चुनाव हारने वाले को भी टिकट नहीं देती है। ऐसी नीति बनी हुई है। http://www.bhaskar.com/article/RAJ-OTH-1918140-3013626.html Last Updated 01:57(25/03/12)

सोमवार, 26 मार्च 2012
पूर्व गृहमंत्री मेघवाल का स्वागत
नपानिय पंचायत मुख्यालय पर पूर्व गृहमंत्री कैलाश मेघवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर सरपंच दलीचंद सालवी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि विजयसिंह, उपसरपंच गोपीलाल गाडरी, रामलाल मेनारिया, भंवरलाल मेनारिया, अंबालाल मेनारिया, मांगीलाल सुखवाल, गोवर्धनलाल सालवी, सत्यनारायण सोमानी समेत भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामवासी मौजूद थे।
मेघवाल समाज की बैठक
बूंदी-!-मेघवाल समाज की बैठक रविवार को रामदेव बाबा के स्थान पर दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। अध्यक्ष भंवरलाल ने बताया कि बैठक में विधायक कोष से स्वीकृत राशि से मंदिर परिसर में चारदीवारी निर्माण में आ रहे गतिरोध, अतिक्रमण हटाने को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही छात्रावास निर्माण करने व समाज में व्याप्त कुरीतियां दूर करने को लेकर विचार—विमर्श किया जाएगा।
शनिवार, 24 मार्च 2012
हक के लिए ढंग से लड़ना होगा : मेघवाल
राजनीतिक दलों ने अपने लाभ के लिए दलितों का भरपूर उपयोग किया है। दलित समाज आज भी याचक की भूमिका में खड़ा है। आरक्षण देने मात्र से दलितों का भला नहीं हो गया। अब कमजोर तबकों को उठकर अपने हक के लिए सही ढंग से लड़ाई लड़ना होगी। दलितों को सामाजिक न्याय पूरी तरह नहीं मिला है।
यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश मेघवाल ने नीमच के दशहरा मैदान में आयोजित सर्व मेघवंश सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। बारिश में भीगने के बावजूद श्री मेघवाल बोलते रहे। लोगों ने भी उन्हें धैर्यपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि मेघवंशियों को अन्य समुदायों की तुलना में राजनीति में आगे आने के अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने मेघवंशियों को चेताया कि शराब और नोटों के बदले वोट देने की कुप्रथा पर लगाम लगाएँ। देशभर में मेघवंशियों का जनजागरण अभियान चलाया गया है।
मेघवंश के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल डेनवाल ने कहा कि आज भी भारत में 25 करोड़ मेघवंशी गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। उन्हें अपने हक के लिए आगे लाना हमारा उद्देश्य है। मेघवंश के राष्ट्रीय महामंत्री प्यारेलाल रांगोठा ने कहा कि मेघवंश को अपना इतिहास जानना चाहिए। सर्व मेघवंश की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमिला एस कुमार साधौ ने कहा कि समाज में बालिकाओं को शिक्षित करें, उन्हें आगे आने के अवसर दें। समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र परिहार ने मेघवंश को आरक्षण देने, मेघवंश को धर्मशाला एवं छात्रावासों के लिए जमीन आवंटित करने सहित 9 मुद्दों का ज्ञापन पढ़ा, जिसे बाद में केंद्रीय प्रतिनिधियों को सौंपा गया। राष्ट्रीय महासचिव प्रभुलाल चंदेल ने मेघवंश के उत्थान के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही।
इससे पूर्व सर्व मेघवंश समाज द्वारा नगर में रविवार दोपहर 12 बजे आंबेडकर चौराहे से रैली निकाली गई। मुख्य मार्गों से होती हुई रैली दशहरा मैदान पर सभा में परिवर्तित हुई। रविदास भक्त मंडल उज्जैन द्वारा मीरा के भजनों की प्रस्तुति दी गई। इससे पूर्व मेघ चालीसा का पाठ किया गया। संचालन किशोर जेवरिया ने किया।

मेघवाल समाज का सम्मेलन
मेघवाल समाज द्वारा 6 फरवरी को ग्राम रेहगून में जनजागृति महासम्मेलन रखा गया है। इसमें मुख्य अतिथि बीकानेर (राजस्थान) के सांसद अर्जुनराम मेघवाल, मप्र शासन के मंत्री इंद्रेश भजभिये, बड़वानी सांसद मकनसिंह सोलंकी और विशेष अतिथि जिपं अध्यक्ष बलवंत पटेल एवं जिला भाजपा अध्यक्ष एस. वीरास्वामी होंगे। बाबूलाल सोलंकी (रेहगून) एवं कालूराम मेराना (बालकुआँ) ने बताया कि सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य समाज में जनजागृति लाना है। -निप्र
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
नवरत्न मन्डुसिया
शादियों में फिजूलखर्ची रोककर शिक्षा पर धन खर्च करने का आह्वान, विवाह के नियम हुये आसान, सामूहिक विवाह के लिए उमड़े सैकड़ों लोग
मेघवाल समाज का ऐतिहासिक फैसला, नानी का गोत्र छोड़ने की कुप्रथा बंद, अब शादियों के लिए मिलेंगे ज्यादा विकल्प कस्बे के टापरी रोड़ स्थित मेघवाल ...
-
बाबा रामदेव जी महाराज मेघवाल है और इन तथ्यों से साबित होता है ॥ बाबा रामदेव जी महाराज सायर मेघवाल के ही पुत्र थे ॥ और बाबा रामदेव जी मह...
-
मेघवंश इतिहास भारतवर्ष के सभ्यता इतिहास में पुरातन सभ्यताऐं सिन्धु घाटी, मोहनजोदडो जैसी सम्पन्न सभ्यताओं के पुरातन प्राप्त अवशेषों एवं भार...