सोमवार, 15 जून 2015

डांगावास हत्याकांड की जांच सीबीआई को


डांगावास हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी, केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी
राज्य सरकार ने 27 मई को पत्र लिख केन्द्रीय गृह मंत्रालय से मामले की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा की थी।

जयपुर. केन्द्र सरकार ने डांगावास हत्याकांड की जांच
सीबीआई को सौंप दी है। नागौर
के डांगावास में 14 मई 2015 को जमीन के लिए हुए
खूनी संघर्ष में  भीड़ ने तीन दलितों को
ट्रैक्टरों से रौंद डाला था। राज्य सरकार ने 27 मई 2015 को पत्र लिख
केन्द्रीय गृह मंत्रालय से मामले की जांच
सीबीआई से कराने की
अनुशंसा की थी। इस संबंध में
केन्द्र सरकार के कार्मिक लोक शिकायत के अवर सचिव अजित
कुमार ने पत्र जारी किया। घटना के घायल अब
भी अजमेर के अस्पताल में भर्ती है।
उधर, एक और घायल गणेशराम की अजमेर
के अस्पताल में मौत हो गई। इसी के साथ हत्याकांड
में कुल मौतों की संख्या छह हो चुकी है।
गणेश की मौत से गुस्साए परिजनों-दलित समाज के लोग
अजमेर के राजकीय
अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर
बैठे रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

नवरत्न मन्डुसिया

शादियों में फिजूलखर्ची रोककर शिक्षा पर धन खर्च करने का आह्वान, विवाह के नियम हुये आसान, सामूहिक विवाह के लिए उमड़े सैकड़ों लोग

 मेघवाल समाज का ऐतिहासिक फैसला, नानी का गोत्र छोड़ने की कुप्रथा बंद, अब शादियों के लिए मिलेंगे ज्यादा विकल्प कस्बे के टापरी रोड़ स्थित मेघवाल ...