रविवार, 29 जनवरी 2012

कोटा पथ संचलन में भाग लेंगे मेघवाल बंधु

झालावाड़त्न राष्ट्रीय मेघवाल युवा परिषद की ओर से कोटा में मेघसेना का संभागीय पथ संचलन में जिले से सैकड़ों गणवेशधारी समाज बंधु भाग लेंगे। रविवार को कोटा के श्रीराम रंगमंच दशहरा मैदान में होगा। सुबह 10 बजे मेघ सैनिक मल्टी परपज स्कूल गुमान पुरा में एकत्रित होंगे। सांसद इज्यराजसिंह पथ संचलन को हरी झंडी दिखाएंगे। दोपहर एक बजे के बाद शपथ ग्रहण समारोह होगा। कार्यक्रम में विधायक ओम बिड़ला, चंद्रकांता मेघवाल, पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह, रेलवे अधिकारी डॉ. पीआर राठी, महापौर डॉ.रत्ना जैन मौजूद रहेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

नवरत्न मन्डुसिया

शादियों में फिजूलखर्ची रोककर शिक्षा पर धन खर्च करने का आह्वान, विवाह के नियम हुये आसान, सामूहिक विवाह के लिए उमड़े सैकड़ों लोग

 मेघवाल समाज का ऐतिहासिक फैसला, नानी का गोत्र छोड़ने की कुप्रथा बंद, अब शादियों के लिए मिलेंगे ज्यादा विकल्प कस्बे के टापरी रोड़ स्थित मेघवाल ...