जैसलमेर | मेघवाल समाज सुधार एवं विकास समिति के चुनाव 28 अगस्त को संपन्न होंगे। समिति के अध्यक्ष एडवोकेट मुल्तानाराम ने बताया कि वैधानिक तरीके से चुनाव संपन्न करवाने के लिए मोहनलाल बारूपाल को मुख्य चुनाव अधिकारी, मनोहरलाल देवपाल एवं प्रितमराम बामणिया को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव तथा कोषाध्यक्ष के चुनाव सदस्यों की राय एवं मतदान से निर्वाचन करवाया जाएगा। साथ ही 17 सदस्यों के जिला परिषद के क्षेत्रवार चुनाव होंगे तथा पोकरण शहर एवं जैसलमेर शहर से सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा। बारूपाल ने बताया कि इस संबंध में समिति की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक 15 अगस्त को 2 बजे डेडानसर रोड स्थित समिति के मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। जिसमें चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से एक सप्ताह पूर्व सदस्यता नवीनीकरण एवं आजीवन सदस्य पंजीकृत करने पर विचार किया जाएगा।
हमारे उद्देश्य: - मेघवाल समुदाय समृद्ध सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक, मानसिक और सांस्कृतिक. मृत्यु भोज, शराब दुरुपयोग, बाल विवाह, बहुविवाह, दहेज, विदेशी शोषण, अत्याचार और समाज और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर अपराधों को रोकने के लिए और समाज के कमजोर लोगों का समर्थन की तरह प्रगति में बाधा कार्यों से छुटकारा पाने की कोशिश करेंगे :- नवरत्न मन्डुसिया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
नवरत्न मन्डुसिया
शादियों में फिजूलखर्ची रोककर शिक्षा पर धन खर्च करने का आह्वान, विवाह के नियम हुये आसान, सामूहिक विवाह के लिए उमड़े सैकड़ों लोग
मेघवाल समाज का ऐतिहासिक फैसला, नानी का गोत्र छोड़ने की कुप्रथा बंद, अब शादियों के लिए मिलेंगे ज्यादा विकल्प कस्बे के टापरी रोड़ स्थित मेघवाल ...
-
बाबा रामदेव जी महाराज मेघवाल है और इन तथ्यों से साबित होता है ॥ बाबा रामदेव जी महाराज सायर मेघवाल के ही पुत्र थे ॥ और बाबा रामदेव जी मह...
-
मेघवंश इतिहास भारतवर्ष के सभ्यता इतिहास में पुरातन सभ्यताऐं सिन्धु घाटी, मोहनजोदडो जैसी सम्पन्न सभ्यताओं के पुरातन प्राप्त अवशेषों एवं भार...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें