मंगलवार, 30 अगस्त 2011

मेघवाल समाज का अधिवेशन 21 को

प्रतापगढ़ | मेघवाल समाज जनजागृति अभियान की बैठक गत दिवस यहां हुई। इसमें समाज के अधिवेशन की रूपरेखा तय की गई। समाज के जिलाध्यक्ष नेत राम मेघवाल ने बताया कि कार्यक्रम में वर्ष 2011 के प्रतिभा सम्मान समारोह की रूपरेखा बनाई गई एवं 21 अगस्त को राष्ट्रीय सर्व मेघवंश महासभा का एक दिवसीय अधिवेशन प्रतापगढ़ में रखने का निर्णय लिया गया। इस अधिवेशन में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल डेनवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री योगेंद्र मकवानी, पूर्व मंत्री कैलाश मेघवाल, समाज के पदाधिकारी व विधायक उपस्थित रहेंगे। जनजागृति अभियान की अध्यक्षता डॉ. आरएस कच्छावा ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कंवर लाल रैदास, रामलाल एवं गोपाल रहे। संचालन प्रेमचंद रैदास ने किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण रैदास, सचिव प्रेमचंद रैदास, संगठन मंत्री देवीलाल बरोठा एवं प्रचार मंत्री गबूरचंद उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

नवरत्न मन्डुसिया

शादियों में फिजूलखर्ची रोककर शिक्षा पर धन खर्च करने का आह्वान, विवाह के नियम हुये आसान, सामूहिक विवाह के लिए उमड़े सैकड़ों लोग

 मेघवाल समाज का ऐतिहासिक फैसला, नानी का गोत्र छोड़ने की कुप्रथा बंद, अब शादियों के लिए मिलेंगे ज्यादा विकल्प कस्बे के टापरी रोड़ स्थित मेघवाल ...