रविवार, 12 जून 2011

धारू मेघ समाधि स्थल को लेकर रैली 4 को (meghwal society)

समाचार स्रोत-दैनिक भास्कर
प्रकाशन तिथि-01:02(29/12/10)

बालोतरा

धारू मेघ समाधि स्थल एवं स्वामी लूंबनाथ का धूणा विकास संस्थान की ओर से बैठक का अयोजन हुआ । बैठक में संतों ने संकल्प लेकर 4 जनवरी को उपखंड कार्यालय मुख्यालय पर शांतिपूर्ण ढंग से रैली निकालने का निर्णय लिया।

मेघवाल समाज संस्थान के प्रवक्ता हरीराम जसोल ने बताया कि देर शाम तक चली बैठक में सिणधरी प्राग मठ नेमनाथ महाराज ने कहा कि हमेशा संतों की सेवा समाज करता आया है पर अब संतों को चाहिए कि वे रैली में समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाएं। महंत गोरधननाथ, महंत लहरनाथ ने भी रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए समाज के लोगों से अपील की। विकास संस्थान के अध्यक्ष अमराराम राठौड़ ने स्वागत भाषण दिए जाने के साथ ही रैली आयोजन को लेकर वस्तुस्थिति से संतों को अवगत करवाया। इस अवसर पर कानाराम बूला, डायाराम सोढ़ा, बंशीलाल सोलंकी, खीमाराम परमार, ईशराराम व देवीलाल सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

1 टिप्पणी:

HARESH LAKUM ने कहा…

Megh dharu ka samadhi shthal bataye 09624118686

नवरत्न मन्डुसिया

शादियों में फिजूलखर्ची रोककर शिक्षा पर धन खर्च करने का आह्वान, विवाह के नियम हुये आसान, सामूहिक विवाह के लिए उमड़े सैकड़ों लोग

 मेघवाल समाज का ऐतिहासिक फैसला, नानी का गोत्र छोड़ने की कुप्रथा बंद, अब शादियों के लिए मिलेंगे ज्यादा विकल्प कस्बे के टापरी रोड़ स्थित मेघवाल ...