शुक्रवार, 1 जून 2018

देवास शुभागमन होगा बलाई समाज के चमत्कारिक सन्तशिरोमणी भगवान भीखाजी महाराज की पावन चरण पादुका दर्शन यात्रा का।

मंडुसिया न्यूज़ ! मध्यप्रदेश ! देवास प्रान्तीय बलाई समाज विकास मंच के जिला मीडिया प्रभारी राहुल परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनाँक 1 जून 2018 से 18 जून 2018 को रणायर धाम से सन्तशिरोमणी भगवान भीखाजी महाराज की चरण पादुका दर्शन यात्रा का शुभारंभ समाज के प्रदेश महासचिव डॉ. मुन्ना सरकार   ने रथ को हरी झंडी दिखाकर किया इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में समाज जन उपस्तिथ हुवे समिति के चंदरसिंह सेकली सरपंच,विक्रम बामनिया,रणायर ग्राम के सरपंच श्री धाकड़ जी एवं सभी भक्तों ने सन्तशिरोमणी की पूजन अर्चन कर चरण पादुकाओं को रथ में स्थापित किया एवं आतिशबाजी के साथ सुख शांति अमन चेन, समाज संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य एवं सन्तशिरोमणी की शिक्षा को जन जन तक पहुचाने वाले रथ को देवली,चौबारा,इकलेरा,
विज्याजगंज मंडी,होते हुवे शाजापुर के लिए रवाना किया, शाजापुर में समाज बन्धुओ ओर भक्त जनों ने हजारो की संख्या में उपस्तिथ होकर दर्शन यात्रा में सन्तशिरोमणी का अशीर्वाद लिया यात्रा शाजापुर से उज्जैन के लिए आगे बढ़ी ओर उज्जैन में भी समाज बन्धुओ ने हजारों की संख्या में सन्तशिरोमणी का आशीर्वाद लिया यात्रा उज्जैन के प्रमुख मार्गों से होती हुई भेरूगढ़ स्तिथ समाज की धर्मशाला में रात्रि विश्राम करेगी,उज्जैन में यात्रा की अगवानी लोकप्रिय सांसद श्री चिंतामणि मालवीय जी के सानिध्य में हुई जिसमें समाज जन सहित भक्त गणों की अपार शृद्धा देखने को मिली।दिनाँक 2 जून 18 को दर्शन यात्रा का आगमन देवास नगर में प्रातः 11 बजे से होवेगा यात्रा देवास के इटावा से होते हुवे उज्जैन रोड, स्टेशन रोड, भोपाल चौराहा,नाहर दरवाजा,रेवाबाग,नयापुरा,
डायमंड चौराहा, घंटाघर,नावेल्टी चौराहा, एम.जी.रोड, तहसील चौराहा, सैयाजी द्वार,होते हुवे इंदौर की प्रस्थान करेगी।समाज जन एवं सभी धर्मप्रेमी भक्त जनों से बलाई समाज देवास द्वारा निवेदन किया गया है कि सन्तशिरोमणी भगवान भीखाजी महाराज की पावन चरण पादुकाओं का दर्शन कर पुण्य लाभ कमाए,यात्रा देश प्रदेश में अमन सुख की कामना के उद्देश से मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में भ्रमण कर दिनाँक 9 जून 18 को शांति महायज्ञ के साथ पुनः रणायर धाम टोंकखुर्द में महाप्रसादी वितरण के साथ सम्पूर्ण होवेगी।देवास आगमन पर यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पधारने हेतु समाज सेवी नंदकिशोर पोरवाल,फूलसिंह चौहान,श्याम मालवीय,डॉ. एस. एस. मालवीय,डॉ. राजेन्द्र गुजराती,श्याम मालवीय, मनीष सोलंकी,राजेश मालवीय,कुन्दन मालवीय,जैकी सोलंकी,आतिश कनासिया, सहज सरकार,परमानंद पिपलोदिया,दिलीप मालवीय,डॉ.हरीश सोलंकी,शुभाष मालवीय,विजेंद्र मालवीय,राजेश परमार,मुकेश सोलंकी कुलाला, बाबूलाल जेतपुरा,आत्माराम मालवीय,दिलीप रायपुरिया,आकाश मालवीय, आकाश चौहान,विजय चौहान,संतोष पांडे,महेश राठौर, बाबूलाल मालवीय,दुर्गेश मदावतीय, जमनालाल बड़ोले, मनीष डांगी, रविन्द्र देवड़ा,विक्रम देवड़ा, महेश सोलंकी,प्रमोद सुमन,विजेंद्र खरसोदिया, प्रेम सोलंकी,अभिषेक सोलंकी,मनोज मालवीय,जगदीश मालवीय बरोठा,डॉ. गंगेश कलमोदिया,देवीसिंह तंवर,पी एन सुमन,विक्रम मालवीय,संजय मालवीय,अमित मालवीय,राजाराम चौहान, गंगाराम मालवीय,सुनील सोलंकी,राधाकिशन सोलंकी, जयप्रकाश मालवीय,ओमप्रकाश मालवीय,भागीरथ मालवीय,श्रीमति सीमा चौहान,श्रीमती शीतल मालवीय,श्रीमती शीला चौहान,श्रीमती रंजना चौहान,सोनू गहलोत,विराज गहलोत,दिनेश मालवीय सहित समस्त समाजजनों एव सन्तशिरोमणी के भक्तगणों द्वारा अपील की है।



श्रीमाधोपुर सीकर मे हुआ भीम पाठशाला का शुभारंभ

मंडुसिया न्यूज़ ! सीकर ! श्रीमाधोपुर तहसील मे भीम आर्मी सीकर के तत्वावधान मे भीम पाठशाला का शुभारंभ भीम आर्मी सीकर के जिलाध्यक्ष श्यामलाल मेघवाल ने किया मेघवाल ने बाबा साहेब संघर्ष भरे जीवन के बारे मे बच्चों को अवगत करवाया ओर जल्द ही बहुजन महापुरुषों की पुस्तकें उपलब्ध करवाने को कहा ताकि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ बहुजन महापुरुषों का भी ज्ञान हो सके और रोज एक घण्टे की क्लाश लगेगी विनोद ढोसीवाल PTI जी ने बाबा साहब के संघषों के बारे में ओर जो बच्चे खेलने के इच्छुक है उनके लिए खेलने की व्यवस्था करवाने के लिए कहा व ज्योतिभा फुले सावित्रीबाई फुले आदि महापुरुषों के बारे मे अवगत करवाया ओर इसी क्रम में मुकेश जिलोवा जी ने  भी ये कहा समय समय पर भीम पाठशाला को सहयोग करता रहूगा। मनीष बर्रा जी ने  कहा मैं हर रविवार को एक घण्टे बच्चो की शिक्षा के लिए समय निकाल कर पढ़ाऊंगा। इस अवसर पर
धर्मेन्द्र सिंह बबेरवाल प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी भीम आर्मी भारत एकता मिशन राजस्थान, भीम आर्मी श्रीमाधोपुर तहसील उपाध्यक्ष रमेश कुमार ढेणवाल, भीम आर्मी श्रीमाधोपुर तहसील मीडिया प्रभारी अनिल ढेनवाल,आशीष बर्रा उपाध्यक्ष डॉ. अम्बेडकर जन जागृति संस्थान श्रीमाधोपुर, कोषाध्यक्ष  देवराज डॉ. अम्बेडकर जन जागृति संस्थान श्रीमाधोपुर, भागचन्द ढोसीवाल, गौतम ढोसीवाल,अनिल महरड़ा,सुरेश शार्दूल, मोहित, आशिष मीणा,सुरेन्द्र बबेरवाल,संजय माहिच सभी सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता व सदस्यगण मोजुद थे।


शनिवार, 21 अप्रैल 2018

POCSO एक्‍ट में बड़ा बदलाव, 12 साल तक की बच्चियों से रेप पर होगी फांसी की सजा

मंडुसिया||नई दिल्ली : कैबिनेट ने शनिवार को एक बड़े फैसले के तहत पोक्‍सो एक्‍ट में बदलाव के लिए अध्‍यादेश को मंजूरी दे दी. इस बैैठक में 'प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस' यानी पॉक्सो एक्ट में संशोधन को हरी झंडी दी गई. इस संशोधन केे तहत देश में 12 साल या उससे कम उम्र की बच्चियों के साथ रेप के दोषियों को मौत की सजा दी जा सकेगी.
नए बदलाव के तहत लिए गए फैसले...
1. 12 साल की बच्चियों से रेप पर फांसी की सजा
2. 16 साल से छोटी लड़की से गैंगरेप पर उम्रकैद की सजा
3.16 साल से छोटी लड़की से रेप पर कम से कम 20 साल तक की सजा
4.सभी रेप केस में 6 महीने के भीतर फैसला सुनाना होगा
5.नए संशोधन के तहत रेप केस की जांच 2 महीने में पूरी करनी होगी
6.अग्रिम जमानत नहीं मिलेगी
7.महिला से रेप पर सजा 7 से बढ़कर 10 साल होगी
उन्नाव और कठुआ केस के बाद देश में गुस्सा
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के अलावा और जम्मू कश्मीर के कठुआ में नाबालिग बच्ची के बाद सामने आ रही ऐसी घटनाओं को लेकर देशभर में गुस्से के माहौल है. चारों तरफ से रेप के दोषियों को सजा दिलाने की मांग उठ रही है. इसी पृष्ठभूमि में सरकार बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) में संशोधन के लिए अध्यादेश लाने की योजना बना रही थी. http://zeenews.india.com/hindi/india/cabinet-amendment-pocso-act-now-death-penalty-for-child-rapists/393259पॉक्सो कानून के फ‍िलहाल प्रावधानों के अनुसार इस जघन्य अपराध के लिए अधिकतम सजा उम्रकैद है. वहीं, न्यूनतम सजा 7 साल की जेल है.

शोभा मेघवाल ने बनाया पानी से बिजली बनाने का मॉडल, जिले में रही प्रथम

नवरत्न मंडुसिया की कलम से||छोटी सी उम्र में बड़ा कार्य करना बहुत बड़ी सफलता की कहानी होती है हमे शोभा मेघवाल ओर इनके परिवार व विद्यालय परिवार पर गर्व करना चाहिए कि इन्होंने बहुत बड़ा कार्य किया वैसे आज के जमाने मे कई अभावों के कारण लोग पीछे हट
(रानीवाड़ा. प्रदर्शनी में मॉडल प्रदर्शित करती शोभा)
जाते है लेकिन शोभा मेघवाल ने हार को मात देकर जीवन के अनमोल भाग को आगे बढ़ाया है जिंदगी में हार ओर जीत के दो पहलू होते है जिसने जिसको समझ लिया तो उसी मुकाम पर पहुच जाते है उसी प्रकार शोभा मेघवाल ने मुकाम को हासिल किया है राष्ट्रीय आजीविका अभियान के तहत 28 फरवरी 2018 को जिला मुख्यालय पर मलकेश्वर मठ में जिला स्तरीय विज्ञान मेले क आयोजन किया गया था। मेले में रानीवाड़ा क्षेत्र के उत्कृष्ट राउप्रा विद्यालय मेडक कलां की सातवीं कक्षा की छात्रा शोभा कुमारी पुत्री मालाराम मेघवाल ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पानी से बिजली निर्माण करने का एक मॉडल बनाकर प्रदर्शित किया था। इसी प्रकार इसी विद्यालय के कक्षा 6 के छात्र भगाराम ने क्विज प्रतियोगिता में जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

सोमवार, 12 मार्च 2018

धारा 164 व 161 में अदालत में झूठ बोलने पर होती है सजा

नवभारत टाइम्स | Updated Jun 26, 2011, 02:23 AM IST
राजेश चौधरी
जेसिका लाल मर्डर केस में श्यान मुंशी समेत कई गवाह मुकर गए थे। अदालत में झूठा बयान देने के मामले में इनके खिलाफ केस चलाने को लेकर हाई कोर्ट में फैसला रिजर्व है। इस तरह के कई मामले देखने को मिलते हैं, जिनमें गवाहों के मुकरने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की जाती है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर गवाह के मुकरने का मतलब क्या होता है और अदालत में झूठ बोलने पर क्या कार्रवाई हो सकती है!

मुकरने का मतलब
मुकरने वाले गवाह यानी होस्टाइल विटनेस का मतलब होता है अदालत के सामने पुलिस की कहानी को सपोर्ट न करने वाला गवाह। अदालत में शपथ लेकर झूठ बोलने के मामले में दोषी पाए जाने पर सजा का प्रावधान है। कानूनी जानकार बताते हैं कि पुलिस किसी को भी छानबीन के दौरान सरकारी गवाह बना सकती है। गवाह की सहमति से पुलिस सीआरपीसी की धारा-161 के तहत उसका बयान दर्ज करती है। धारा-161 के बयान में किसी गवाह के दस्तखत लिए जाने का प्रावधान नहीं है। हालांकि किसी गवाह के सामने पुलिस अगर कोई रिकवरी आदि करती है तो रिकवरी मेमो पर गवाह के दस्तखत लिए जाते हैं।

शक है तो मैजिस्ट्रेट के सामने बयान
कानूनी जानकार अजय दिग्पाल ने बताया कि किसी गवाह के बारे में अगर पुलिस को शक होता है कि वह बाद में अपने बयान से मुकर सकता है तो उस गवाह का धारा-164 में मैजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाता है। धारा-164 में बयान देने वाले का बाद में मुकरना आसान नहीं होता। वैसे इन तमाम बयानों के बाद भी ट्रायल कोर्ट के सामने दिया बयान ही मान्य बयान होता है और अदालत यह देखती है कि गवाह झूठ तो नहीं बोल रहा। अगर अदालत को यह लगता है कि गवाह अदालत में सच्चाई बयान कर रहा है और वह बयान पुलिस के सामने दिए बयान से चाहे पूरी तरह मेल नहीं भी खा रहा हो, तो भी उस बयान को स्वीकार किया जाता है। अदालत को जब यह लगता है कि गवाह शपथ लेकर झूठ बोल रहा है, तो वह उसके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए अनुशंसा कर सकती है।

सात साल की सजा
कानूनी जानकार डी. बी. गोस्वामी बताते हैं कि असल में होता यह है कि अगर कोई गवाह पुलिस या मैजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान से मुकरे, तो उसे मुकरा हुआ गवाह माना जाता है। अगर कोई सरकारी गवाह मुकर जाए, तो सरकारी वकील उसके साथ जिरह करता है और सच्चाई निकालने की कोशिश करता है। लेकिन इस प्रक्रिया में अदालत यह देखती है कि कौन से ऐसे गवाह हैं, जिन्होंने जानबूझकर अदालत से सच्चाई छुपाई या फिर झूठ बोला। ऐसे गवाहों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा-340 के तहत अदालत शिकायत करती है। ऐसे गवाह के खिलाफ अदालत में झूठा बयान देने के मामले में आईपीसी की धारा-193 के तहत मुकदमा चलाया जाता है। इस मामले में दोषी पाए जाने पर अधिकतम 7 साल कैद की सजा का प्रावधान है। 

कोर्ट में झूठी गवाही देने वाले को मिलती है सजा


Updated Jul 19, 2015, 08:00 AM IST
राजेश चौधरी, लीगल फोरम
क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम में गवाहों का रोल अहम है। जैसे ही किसी मामले में आरोप तय हो जाते हैं, उसके बाद अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज किए जाते हैं। कई बार ऐसे भी मामले देखने को मिलते हैं, जब गवाह अपने बयान से मुकर जाते हैं। उस वक्त कोर्ट यह देखता है कि गवाह झूठ तो नहीं बोल रहा है। अगर कोर्ट को लगता है कि गवाह ने शपथ लेकर झूठे बयान दर्ज कराए हैं तो अदालत ऐसे गवाह के खिलाफ एक्शन लेने का आदेश दे सकती है।
कानूनी जानकार मुरारी तिवारी बताते हैं कि मुकरने वाले गवाह का मतलब होता है अदालत के सामने पुलिस की कहानी को सपोर्ट न करने वाला गवाह। अदालत में शपथ लेकर झूठ बोलने के मामले में दोषी पाए जाने पर सजा का प्रावधान है। जब पुलिस किसी क्रिमिनल केस को दर्ज करती है तो उसके बाद वह छानबीन शुरू करती है और इस दौरान वह गवाहों के बयान दर्ज करती है। उन गवाहों के बयान और साक्ष्य के आधार पर पुलिस छानबीन पूरी करने के बाद चार्जशीट दाखिल करती है। फिर चार्ज पर बहस होती है। अगर पहली नजर में आरोप पुख्ता हैं तो अदालत आरोपी के खिलाफ चार्ज फ्रेम कर देती है और ट्रायल शुरू होता है। इस दौरान पहले अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज किए जाते हैं। छानबीन के दौरान जांच एजेंसी या पुलिस जिसे चाहे अभियोजन पक्ष का गवाह बना सकती है।
शपथ लेकर बयान
पुलिस सीआरपीसी की धारा-161 के तहत उक्त गवाह के बयान दर्ज कर सकती है और उसका पता आदि लिखती है। साथ ही गवाह को यह बताती है कि उसे कोर्ट से समन मिलने पर गवाही के लिए आना होगा, हालांकि उक्त बयान पर गवाह के दस्तखत नहीं होते। पुलिस को जब गवाह पर यह शक हो कि वह अपने बयान से मुकर सकता है तो वह गवाह का बयान मैजिस्ट्रेट के सामने भी करवाती है। मैजिस्ट्रेट के सामने धारा-164 के तहत बयान दर्ज किए जाते हैं। बयान के वक्त मैजिस्ट्रेट गवाह से पूछता है कि उस पर कोई दबाव तो नहीं है। गवाह जब बताता है कि वह अपनी मर्जी से बयान दे रहा है, तब मैजिस्ट्रेट उसे दर्ज करता है।
कई बार ट्रायल के दौरान गवाह आरोप लगाता है कि पुलिस ने जबरन बयान दर्ज किया है और उसने उक्त बयान नहीं दिए थे, लेकिन मैजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान से उसके लिए मुकरना आसान नहीं होता। हाई कोर्ट के सरकारी वकील नवीन शर्मा बताते हैं कि धारा-161 या 164 के बयान के बावजूद ट्रायल कोर्ट के सामने गवाह जो बयान देता है, वही बयान आखिरी होता है। ट्रायल कोर्ट में बयान के वक्त गवाह को शपथ लेना होता है और फिर वह बयान दर्ज कराता है। अगर अदालत को लगता है कि गवाह सच बोल रहा है और बयान पुलिस के सामने दिए बयान से पूरी तरह न भी मिलता हो, तो भी उसके बयान के उस पार्ट को स्वीकार किया जाता है जो अभियोजन पक्ष के फेवर में है।
झूठ बोलने पर सजा
एडवोकेट अजय दिग्पाल बताते हैं कि अगर कोई अभियोजन पक्ष यानी सरकारी गवाह पुलिस और मैजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान से मुकरे तो अभियोजन पक्ष के वकील उसके साथ जिरह करते हैं और जिरह के दौरान सच्चाई सामने लाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान उक्त गवाह को मुकरा हुआ गवाह करार दिया जाता है। इसका मतलब हमेशा यह नहीं है कि गवाह झूठ बोल रहा है। कई बार पुलिस गलत तरीके से बयान दर्ज कर लेती है और तब गवाह पुलिस द्वारा लिखे गए बयान से अलग बयान देता है। लेकिन बयान और साक्ष्य देखकर अदालत यह देखती है कि गवाह शपथ लेकर झूठ तो नहीं बोल रहा है। अगर अदालत इस बात से संतुष्ट हो जाती है कि गवाह ने शपथ लेकर झूठ बोला है तो ऐसे गवाहों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा-340 के तहत अदालत शिकायत कर सकती है। ऐसे गवाह के खिलाफ अदालत में झूठा बयान देने के मामले में आईपीसी की धारा-193 के तहत मुकदमा चलाया जाता है। इसमें दोषी पाए जाने पर 7 साल तक कैद की सजा हो सकती है।

अधिक जानकारी के लिए यहां किल्क करे 
https://www.google.co.in/amp/s/m.navbharattimes.indiatimes.com/metro/delhi/crime/giving-false-evidence-in-court-draws-punishment/amp_articleshow/48127325.cms

बुधवार, 7 फ़रवरी 2018

250 साल से एक मंदिर बेटियों की शादी के लिए जाना जाता है


मेघवाल समाज में मंदिर में होती है शादी, 250 सालों से चली आ रही परम्परा

शहर से 10 किलोमीटर दूर आटी मालाणी गांव की पहाडिय़ों की तलहटी में स्थित मेघवाल समाज के जयपाल गौत्र की कुलदेवी चामुंडा माता का मंदिर। यह मंदिर बेटियों की शादी के लिए जाना जाता है। जयपाल समाज की सदियों से परम्परा रही है कि बेटी का विवाह मंदिर परिसर में ही होता है। इस कारण उनके घर के आंगन आज भी कुंवारे हैं। कहा जाता है कि घर के आंगन में जब तक बेटी का विवाह नहीं होता, तब तक उसे कुंवारा ही माना जाता है। मंदिर में शादी की परम्परा के बारे में गांव के बुजुर्ग चेतनराम जयपाल की मानें तो लगभग 250 वर्षों से यह परम्परा चली आ रही है। 
एेसे हुई शुरुआत
लगभग 250 वर्ष पूर्व जैसलमेर के खुहड़ी गांव से जयपाल गौत्र के लोग आटी आकर बसे। तब वह खुहड़ी गांव से अपने साथ में लकड़ी के पालणे में माताजी की प्रतिमा लेकर आए। आटी गांव में तत्कालीन जागीरदार हमीरसिंह राठौड़ ने उन्हें यहां पर बसने के लिए स्थान दिया। उस स्थान पर बिरादरी के लोगों ने मंदिर बनाकर माताजी की प्रतिमा की प्रतिष्ठा कर दी। मंदिर को ही अपना घर मान लिया। उस समय विवाह योग्य बेटी की शादी मंदिर में ही हुई। फिर यह परम्परा बन गई, जो आज भी कायम है।
पाट बिठाई से विदाई तक सब मंदिर में
बेटी के विवाह का आयोजन पाट बिठाई से शुरू होता है। जयपाल समाज के लोग पाट बिठाई मंदिर से करते हैं। फिर फेरे, भोजन व विदाई तक का कार्यक्रम मंदिर परिसर में ही होता है। इस दौरान आस-पास रहने वाले परिवार विवाह का सामान लेकर मंदिर में ही रुकते हैं। बारात को भी मंदिर में रुकवाते हैं। एक ही स्थान पर सम्पूर्ण कार्यक्रम होता है।
बेटे की बारात भी मंदिर से रवाना
मंदिर परिसर में बेटियों की शादी होती है। वहीं बेटे की शादी में पाट बिठाई की रस्म व बारात की रवानगी भी मंदिर से होती है। बारात के आगमन पर नववधु को भी मंदिर में रुकवाया जाता है। इस दौरान मंदिर में रात को जागरण व अगले दिन सुबह पूजा-पाठ करने के बाद ही नववधू गृह प्रवेश करती है।
सप्तमी पर भरता है मेला
मंदिर में भादवा व माघ सुदी सप्तमी को मेला भरता है। इस दौरान गौत्र सहित आस-पास के लोग मंदिर में पूजा-अर्चना करने आते हैं। नए दूल्हे व दुल्हन शादी की प्रथम चूनड़ी मंदिर में चढ़ाते हैं।
बलि प्रथा पर रोक
मंदिर कमेटी के मंत्री हीरालाल जयपाल बताते हैं कि लगभग 135 वर्ष पहले तक शादी के अवसर पर बलि प्रथा प्रचलित थी, लेकिन जयपाल गौत्र में जन्मे महंत प्रागनाथ महाराज ने इस प्रथा को बंद करवाया। तब से लेकर आज तक बलि प्रथा पर रोक कायम है।
मंदिर ही हमारा घर
सदियों से चली आ रही परम्परा को आज भी कायम रखा है। मंदिर को ही घर मानते हैं। बेटियों की शादी मंदिर में ही होती है।
मेताराम जयपाल, अध्यापक, राउप्रावि आटी
मंदिर में शादी शुभ
जयपाल गौत्र की कुलदेवी चामुंडा माता मंदिर में ही बेटियों की शादी होती है। मंदिर में शादी करना शुभ माना जाता है। परम्परा कायम है।
रणजीत जयपाल, सरपंच, ग्राम पंचायत आटी

https://m.patrika.com/story/barmer/also-refresh-a-fraternity-whose-courtyard-centuries-loner-2233372.html

नवरत्न मन्डुसिया

शादियों में फिजूलखर्ची रोककर शिक्षा पर धन खर्च करने का आह्वान, विवाह के नियम हुये आसान, सामूहिक विवाह के लिए उमड़े सैकड़ों लोग

 मेघवाल समाज का ऐतिहासिक फैसला, नानी का गोत्र छोड़ने की कुप्रथा बंद, अब शादियों के लिए मिलेंगे ज्यादा विकल्प कस्बे के टापरी रोड़ स्थित मेघवाल ...