सोमवार, 1 जनवरी 2018

बलाई (मेघवाल) समाज के महान संतों में संत भिखा दास जी महाराज थे ¦

नवरत्न मन्डुसिया की कलम से ¦¦संत श्री भिखा दास जी महाराज मध्यप्रदेश में महान संतों की श्रेणि में आते है ॥ संत भिखा दास का जन्म मेघवाल बलाई समाज में हुवां वर्तमान में संत भिखा दास जी महाराज का विश्व का सबसे बड़ा मंदिर मध्यप्रदेश के उज्जैन के गन्धर्वपूरी में विराजमान है तथा संत भिखा दास जी महाराज मंदिर मध्यप्रदेश के युवा समाज सेवी सेवक कृष्णपाल सेंधालकर की देखरेख में निर्माण किया जा रहा है  तथा इस मंदिर के पाठ भी हर राज्यों में कृष्णपाल सेंधालकार कर रहे है और हर राज्यों में प्रचार प्रसार किया  जा रहा है संत भिखा दास जी महाराज के बारे में बतातें है की हमारे समाज के महान संत भिखा दास जी थे संत भिखादास जी महाराज का जन्म मध्यम परिवार मेघवाल बलाई समाज में हुवा  संत श्री भिखा दास जी महाराज
1. मेरे भिखा जी महाराज कदम कदम पर आप साथ हो मेरे, आपको नमन मैं सदा करता रहूँ जब तक साँस रहें इस तन में मेरे, भिखा जी आपका स्मरण मैं सदा करता रहूँ बोलिए  भिखा जी महाराज की जय 2 .सुनो भिखा जी..मेरी हस्ती कुछ नही थी ,बस तेरे नाम से ही कुछ नाम मेरा हुआ है,आज लाखों साथी मिल गए मुझको,कल तक जो तन्हा रहता था, शुक्र अदा कैसे करूँ तेरा बाबा, इतने भिखा जी के दीवानों से तूने मुझे जो मिलाया है.3. मेरे भिखा जी महाराज  तेरी रहमतो के सहारे मैं पलता हूँ.तेरा ही नाम ले आगे बढ़ता हूँ तू मुझ से नजर न फेरना कभी इक तू ही हैं जिसके सहारे में चलता हूँ. ये जग रूठे तो रूठे मेरा सत्गुरु कभी न रूठे मैं जीऊँ जब तक मेरे भिखा जी महाराज तेरा रणायर धाम कभी न छूटे तेरी सेवा कभी ना छुटे.बोलिए भिखा जी महाराज की जय 4. मुझको मालूम नहीं चाहत क्या है मेरे भिखा जी महाराज मैंने तेरी बातों के सिवा हर बात भुला रखी है मेरे भिखा जी महाराज सफर जीवन का मुश्किल है मालूम है लेकिन,  तुमने मेरी तो हर फ़िक्र मिटा रखी हैै मेरे भिखा जी महाराज 5. सब मिलकर चलेंगे मेरे  भिखा जी के पावन रणायर धाम बुलाएँ भिखा जी तो वहाँ चलेंगे नँगे पाँव
मिले रणायर धाम में पिता का प्यार, माँ के आँचल की छाँव यहीं होगी हम सबकी भव सागर से पार नाव :नवरत्न मन्डुसिया

बेटी चली पिया संग

चली कौनसे देश गुजरिया तू सज-धज के – 2
जाऊँ पिया के देश ओ रसिया मैं सज-धज के – 2
चली कौनसे देश गुजरिया तू सज-धज के छलकें मात-पिता की अँखियाँ रोवे तेरे बचपन की सखियां भैया करे पुकार हो भैया करे पुकार ना जा घर-आंगन तज के जाऊँ पिया के देश ओ रसिया मैं सज-धज के चली कौनसे देश गुजरिया तू सज-धज के दूर देश मेरे पी की नज़रिया वो उनकी मैं उनकी संवरिया बांधी लगन की डोर हो बांधी लगन की डोर मैंने सब सोच-समझके जाऊँ पिया के देश ओ रसिया मैं सज-धज के चली कौनसे देश गुजरिया तू सज-धज के

सोमवार, 25 दिसंबर 2017

शेखावाटी मेघवंश (बलाई समाज) का सामूहिक निशुल्क विवाह सम्मेलन आयोजीत हुवा

नवरत्न मन्डुसिया की कलम //शेखावटी मेघवंश समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति, नीमकाथाना  के तत्वावधान में शेखावाटी मेघवंश समाज का 5वां निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन (भागचन्द स्टेडियम), खाटूश्‍यामजी जिला सीकर में हुआ। शेखावाटी मेघवंश समाज ने सोमवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया. इस सम्मेलन में 51 जोड़ों का विवाह आयोजित किया गया. समाज द्वारा सभी दलों की सामूहिक रूप से बिंदोरी निकाली गई और खाटूश्यामजी  के मुख्य बाजार से गुजरी.
मेघवंश समाज के खाटूश्यामजी होते  से शुरू हुई बिंदोरी भागचंद स्टेडियम  पर सम्मेलन आयोजन स्थल पर पहुंची, जहां सभी जोड़ों का परिणय कार्यक्रम कराया गया. वहीं यह परिणय कार्यक्रम विधिवत वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ हुआ.इस सम्मेलन की विशेषता ये रही कि लड़का और लड़की दोनों ही पक्ष से समाज द्वारा एक भी रुपया नहीं लिया गया. सारा खर्चा समाज ने ही वहन किया और पूरे परिवार को बसाने के लिए जिन-जिन वस्तुओं की आवश्यकता होती है वह वस्तुएं सभी जोड़ों को दी गईं. समाज के इस पहले आयोजन पर सभी लोगों ने सराहना करते हुए समाज बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित कर उन्हें बधाई दी. इस मौके पर मेघवंश समाज के प्रदेश भर से आए लोगों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के गोपालन राज्‍य मंत्री ओटाराम देवासी थे एवं अध्यक्षता संसदीय सचिव डाॅ. विश्‍वनाथ मेघवाल ने की। सीकर विधायक रतनलाल जलधारी, अखिल भारतीय अनुसूचित जाति परिषद के अध्‍यक्ष आर.पी. सिंह, राष्‍ट्रीय स्वाभिमान सेवा समिति के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष नरेन्दपाल वर्मा, डा. अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी के अध्‍यक्ष भजनलाल रोलन एवं पूर्व विधायक केशर देव बाबर विशिष्‍ट अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहे।
राष्‍ट्रीय स्‍वाभिमान सेवा समिति के अध्‍यक्ष नरेन्‍द्रपाल वर्मा ने अपने सम्‍बोधन में समाज में सामूहिक विवाह को अधिक से अधिक तादाद में आयोजित करने की अपील करते हुए कहा कि इससे व्यर्थ में व्यय होने वाले श्रम, धन व समय की बचत हो सकती है।
इस अवसर पर आयोजन समिति अध्यक्ष कानदास महाराज, उपाध्‍यक्ष मंगलचन्द जाखड, महासचिव भंवर लाल वर्मा  राकेश मन्डुसिया सुरेरा ,कोषाध्यक्ष बालकिशन वर्मा भीम आर्मी के सीकर के मीडीया प्रभारी प्रहलाद बरवड़ भीम आर्मी दांतारामगढ़ के अध्यक्ष नवरत्न मन्डुसिया सुरेरा उपाध्यक्ष दयालचंद मन्डुसिया जालुन्ड भीम आर्मी सीकर के महासचिव धर्मेंद्र वर्मा  सचिव अनिल बराला और भीम आर्मी भारत एकता मिशन सीकर  अध्यक्ष श्यामलाल मेघवाल खंडेला भीम आर्मी के उपाध्यक्ष कृष्ण वर्मा  भीम सेना  राजस्थान  के अनिल तिरदिया  आदि  शामिल हुवे सहित समिति के समस्‍त पदाधिकारीगण एवं समाज बंधु हजारों की संख्‍या में उपस्थित रहे।
भामाशाह राकेश मन्डुसिया का योगदान
सब जानते है आज के जमाने में कोई भी व्यक्ति बिना स्वार्थ काम नहीं करतें है लेकिन  राकेश मन्डुसिया बिना स्वार्थ समाज  सेवा कर रहे ¦  राजस्थान प्रांत के सीकर जिले के दांतारामगढ़ तहसील के सुरेरा गांव जन्मे राकेश मन्डुसिया शुरू से ही समाज सेवा में अव्वल है हमेशा लोगों को आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करतें रहते है दिनांक 25/12/2017 को होने वाले मेघवंश बलाई समाज सामूहिक निशुल्क विवाह सम्मेलन में राकेश मन्डुसिया ने 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देकर मानव सेवा के धर्म को निभाया है हमेशा गरीब वंचित लोगों को सहायता करतें रहते है राकेश मन्डुसिया पेशे से सरकारी व्याख्याता अजमेर में पोस्टेड है और राकेश मन्डुसिया की धर्मपत्नी रेशम बराला सरकारी टीचर है  जिस समय इनकी शादी हुवी थी उस समय राकेश मन्डुसिया ने दहेज में मात्र एक रुपया लिया था राकेश मन्डुसिया अम्बेडकरवादी विचारधारा के है और सच्चे अम्बेडकर के अनुयायी है //नवरत्न मन्डुसिया की कलम से

बुधवार, 13 दिसंबर 2017

खाटूश्यामजी मे होगा 25 दिसम्बर 2017 को बलाई समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

नवरत्न मन्डुसिया की कलम से //बेटा अंश है तो बेटी वंश है, बेटा आन है तो बेटी शान है, का संदेश देते हुए राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह व पुर्नविवाह सम्मेलन 25 दिसम्बर  को आयोजित किया जाएगा।बलाई समाज के पंचम सामूहिक विवाह समेलन जो कि 25 दिसम्बर को खाटु श्याम जी में होने जा रहा हे।  71 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हे 71 का रजिस्ट्रेशन हो चूका हे। में आप सभी से इसे सफल बनाने की प्रार्थना करता हूँ।आप लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्तित होकर नव् दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान करे व अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करके इस विवाह समेलन को सफल बनायें। लगभग 50 हजार की संख्या में समाज व् अन्य लोगो के शिरकत करने की उमीद हे। बहुत सारी व्यवस्थाये करने ह जो आपके  सहयोग के बिना संभव नहीं है। अतः आप अपने तन मन व् धन से इसे सफल बनायें। बहुत सारे कार्यकर्ताओ की आवश्यकता है तथा बारात व कलश यात्रा निकाली जाएगी। जहां आयोजन स्थल पर बारातियों का स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर वर-वधुओं का पणिग्रहण संस्कार कराने के साथ ही समाज की भामाशाहों, मुख्य अतिथियों व प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।  बलाई समाज सहित बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित व गणमान्य लोग व समाजबंधु कार्यक्रम में शिकरत करेंगे 

शनिवार, 2 दिसंबर 2017

बाड़मेरी सुमन मेघवाल को डॉक्टर अम्बेडकर नेशनल मेरिट अवार्ड से नवाजा

मन्डुसिया न्यूज़ ब्लॉग // सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन कार्यरत डा.अम्बेडकर प्रतिष्ठान की ओर से प्रदान किए जाने वाले डा.अम्बेडकर नेशनल मेरिट अवार्ड के लिए बाड़मेर की सुमन परमार का चयन हुआ है।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को सुमन को 60 हजार का चैक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

बाड़मेर निवासी सुमन परमार पुत्री टीकमदास परमार ने सीनियर सैकंडरी परीक्षा 93.20 फीसदी अंक प्राप्त किए है। उसका  डा.अम्बेडकर नेशनल मेरिट अवार्ड के लिए चयन होने पर 60 हजार का चैक एवं प्रशस्ति पत्र बाड़मेर भिजवाया गया।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद_मदान_नकाते ने सुमन को प्रशस्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि वह अपने पर नकारात्मक पक्ष को हावी नहीं होने दें। उन्होंने सुमन से पूछा कि वह क्या बनना चाहती है, इस पर सूमन ने बताया कि वह डाक्टर बनना चाहती है। जिला कलक्टर ने उसको प्रोत्साहित करते हुए सफलता के लिए निरंतर प्रयास जारी करने के लिए कहा। इस अवसर पर जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी उपस्थित रहे। यह अवार्ड अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियो को दिया जाता है जो अव्वल आते है। सुमन परमार सीनियर सैकंडरी जीव विज्ञान विषय में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रही हैं। पूरे प्रदेश में यह एक मात्र बालिका है जिसको डा.अम्बेडकर नेशनल मेरिट अवार्ड से नवाजा गया है।

●: राजेन्द्र लहुआ बाड़मेर :●

मंगलवार, 21 नवंबर 2017

इस नुस्ख़े से आप भी निजात पा सकते हैं दांत के दर्द से

नवरत्न मन्डुसिया की कलम से //अगर आपके भी दांतों में दर्द की शिकायत रहती है तो आप इस नुस्खे को अपनाकर अपने दांत के दर्द से निजात पा सकते हैं। एक कटोरे में नीबूं का रस निकालें और उसमे थोड़ा सा फिटकरी मिला दें। इन दोनों चीज़ों को मिलकर मिश्रण बना लें और जिस दांत पर दर्द हो रहा हों उसके ऊपर मॉल दें। थोड़ी देर के बाद मुँह को खुला छोड़ दें और लार टपकने दें। लार के साथ- साथ सारे कीटाणु भी दांत के बाहर निकला जाते हैं और दांत दर्द से निजात मिलता है। इस प्रक्रिया के लिए आपको सिर्फ निम्बू और फिटकरी चाहिए होता है। इस प्रक्रिया को नियमित रूप कुछ दिनों तक करने से दांत के दर्द से छुटकारा मिलता है। नवरत्न मन्डुसिया की कलम से

शादी हो या पार्टी कहीं जानें से पहले अपने चेहरे को गोरा बनाने के लिए करें ये जबरदस्‍त उपाय, मिनटों में ही दिख जाएगा असर

खास रिपोर्ट नवरत्न मन्डुसिया की और से //आज के समय में हर कोई चाहता है कि वो सुंदर और स्‍मार्ट दिखें क्‍योंकि उसका लूक भी उसके प्रोफाइल पर काफी असर डालता है वैसे इसके लिए लोग हजारों रूपए खर्च कर देते हैं लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि इतने पैसे खर्च करने के बाद भी आपको मनचाहा गोरापन व निखार मिल जाए और हो सकता है आगे चलकर इन केमिकल के इस्‍तेमाल से आपको बहुत ज्यादा परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती है। आज मैं कुछ देशी उपाय बता रही हूं जिसे अपनाकर आप गोरा बन सकते हैं। बेसन और हल्दी का लेप सबसे शानदार नुस्‍खा अगर आपको गोरा दिखना है तो ये देशी नुस्‍खा बहुत जबरदस्‍त होता है इसके लिए आपको एक चम्मच बेसन लेना है और आधा चम्मच हल्दी, इसका एक पेस्ट बनाना है। पेस्ट बनाने के लिए इसके अंदर आपको दो चम्मच दूध डालना होगा। एक ऐसा पेस्ट बना लेना जो आसानी से घुल जाए। इस पेस्ट को बनाने के बाद इसमें आपको गुलाब जल मिलाना है ताकि इससे आपके चेहरे की झुरियां कम हो जाए गुलाब जल ठंडा होता है इसलिए आप अपने चेहरे को बेदाग बनाना चाहते हैं तो उस पेस्‍ट में गुलाब जल मिलाकर आप उसे दो मिनट के लिए छोड़ दें उसके बाद ये पूर तरह से उसमें मिल जाएगा। इस पेस्‍ट के तैयार हो जाने के बाद आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं और आराम से पूरी त्वचा को इस पेस्ट के अंदर समाहित करना है। उसके बाद करीब 15 मिनट त‍क के लिए इस पेस्‍ट को अपने चेहरे पर रहने दें ताकि ये सूख जाए और करीब 15 मिनट हो जाए तब आपको इस लेप को उतार देना है।जब लेप पूरी तरह से सूख जाए तो आप इसे हटाकर अपने ठंडे पानी से धो लें। ठंडे पानी से मुहं धोने से हमारे चेहरे की झुरियाँ कम हो जाती है और हमारे चेहरे पर एक अलग सा ग्लो आ जाता है। अगर आपको कहीं शादी या पार्टी में जाना हो तो ये आपके लिए बेहद ही शानदार नुस्‍खा है।

नवरत्न मन्डुसिया

खोरी गांव के मेघवाल समाज की शानदार पहल

  सीकर खोरी गांव में मेघवाल समाज की सामूहिक बैठक सीकर - (नवरत्न मंडूसिया) ग्राम खोरी डूंगर में आज मेघवाल परिषद सीकर के जिला अध्यक्ष रामचन्द्...