गोकुल दास द्वारा लिखित मेघवाल समाज का इतिहास
हमारे उद्देश्य: - मेघवाल समुदाय समृद्ध सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक, मानसिक और सांस्कृतिक. मृत्यु भोज, शराब दुरुपयोग, बाल विवाह, बहुविवाह, दहेज, विदेशी शोषण, अत्याचार और समाज और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर अपराधों को रोकने के लिए और समाज के कमजोर लोगों का समर्थन की तरह प्रगति में बाधा कार्यों से छुटकारा पाने की कोशिश करेंगे :- नवरत्न मन्डुसिया
मंगलवार, 20 जून 2017
जेसलमेर मेघवाल समाज की बेटियाँ प्रसिद्ध है पूरे राजस्थान मे आन बान और शान से
जैसलमेर का राजपूत बहुल इलाका बसिया राजपूत सरदार जो अपनी आनबान व शान के अनुकूल मातृभूमि की रक्षा के लिए इस विहंगम दुर्गम रेगिस्तानी इलाको में रहते थे जंहा बिजली पानी भी दुर्लभ थे उस इलाके में शिक्षा के बारे में सोचना भी एक सपना था उसी इलाके के एकगांव चेलक में हिन्दू मेघवंशी चौखाराम जी का भी परिवार रहता था ।उनके बेटे रूपाराम जी धनदेव ने बड़ी कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई की और जलदाय विभाग में चीफ इंजीनियर के पद तक पंहुचे।उनके ही घर पर उनकी छह बेटियों व एक बेटे ने जिस महेनत लगन से विपरीत परिस्थितियों में भी जो शिक्षा हासिल की वह अपने आप मे एक उदाहरण बन गया है पूरा समाज ही नही अपितु सम्पूर्ण जैसलमेर जिले मेंयह परिवार एक उदाहरण बन चुका है ।जी हाँ वही जैसलमेर जंहा बालिका को जन्म लेते ही मौत के घाट उतार दी जाती थी उसी बीहड़ दुर्गम रेगिस्तानी जिले जैसलमेर के बसिया क्षेत्के चेलक गांव की इन बेटियो ने जैसलमेर का नाम विश्व पटल पर स्वर्णिम अक्षरों में लिख दिया है ।
पूरे जैसलमेर को आज आपके परिवार पर गर्व है ।
अंजना मेघवाल आर ए एस उत्तीर्ण जिला प्रमुख
गोमती धनदेव चिकित्सक सरकारी सेवा में
राजेश्वरी धनदेव चिकित्सक दिल्ली में निजी क्षेत्र में
हरीश धनदेव इंजीनियर एलोविरा के उत्पादन में
प्रेम धनदेव।DY.SP राजस्थान पुलिस सेवा में
धवना धनदेव।चिकित्सक निजी क्षेत्र में
प्रिया धनदेव जिसने कल की जैसलमेर की प्रथम छात्रा ने
अमेरिका (USA) की कैलिफ़ोर्निया राज्य के San Fransisco शहर की Santa Clara University में आयोजित दीक्षांत समारोह में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की मास्टर्स डिग्री (M.S.) प्राप्त की ।
इतना ही नही इस परिवार ने इतनी उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद भी अपने सामाजिक रीति रिवाजों की पूरी तरह से पालना की है :- नवरत्न मन्डुसिया की कलम से
शुक्रवार, 16 जून 2017
मेघवाल समाज के भीम पुत्र प्रहलाद बरवड़ की फोटोग्राफी और चित्रकला मे जबरदस्त परफ़ॉरमेन्स पर आर्ट ऑफ किंग की संज्ञा
नवरत्न मन्डुसिया की कलम से //फोटोग्राफर से लेकर चित्रकार के रुप मे काम कर रहे है राजस्थान प्रांत के सीकर जिले के मंढा सुरेरा के फोटोग्राफर प्रहलाद बरवड़ दोस्तो जब प्रहलाद पेंटर अपनी कलाकारी आजमाते है तो हर कोई बधाई देने से नही चूकते है प्रहलाद बड़वड़ अपनी कलाकृति कलाकारी चित्रों के रुप मे उकेरते है तो हर कोई स्तम्भ रह जाते है प्रहलाद बरवड़ के मुख्य रुप से फोटोग्राफर का है लेकिन इनके अलावा चित्र कार के रुप मे शादी पार्टियों आदि मे भीती चित्र और नामों की पेंटिंग बहूत सुंदर तरीके से करते है जिसमे आसपास के गाँवों मे बहूत फ़ेमस है प्रहलाद बरवड़ को आर्ट और किंग के नाम से जाने जाते है प्रहलाद बड़वर बताते है की भारतीय चित्रकला में राजस्थानी चित्रकला का विशिष्ट स्थान है, उसका अपना एक अलग स्वरुप है। और प्रहलाद बरवड़ कुछ उपलब्ध चित्रों के आधार पर किसी भी चित्र की कलाकारी करके उस चित्र को उकेर सकते है तथा बहूत जगहो पर अपनी कलाकृति करके बहूत नाम कमा रहे है प्रहलाद बरवड़ कहते है की कोई भी काम मुश्किल हो तो यदि हम कोशिश करेंगे तो उस काम को बहूत जल्द ही कर सकते है तथा पेंटिंग के अलावा फोटोग्राफी वीडियो ग्राफि और इनके साथ साथ मिक्सिंग का भी काम करते है तथा शादी पार्टियों मे स्टेज प्रोग्राम होते है उसको बहूत ही बारीकी से बहूत सुंदर तरीके से सजाते है जब शादी पार्टियों मे उनकी कला को देखते है तो हर कोई इनको बधाई देने से नही चूकते है इस कारण प्रहलाद बरवड़ को आर्ट और किंग के नाम से जानते है प्रहलाद बरवड़ जेसे एक सामान्य जीवन व्यापन करने वाले साधारण फोटोग्राफर ने अपनी पहचान एक अलग ही बना रखी रखी है और देखने मे किसी सूपर स्टार से कम नही लगते रंग गोरा लम्बे कद के पर अच्छी बॉडी आदि जबरदस्त तरीके से दिखने वाले युवा इन दिनो बहूत चर्चाऔ मे कलाकृति के कारण हो रहे है अब प्रहलाद बरवड़ बहूत ही जल्द बाबा साहेब डॉक्टर भिव राव अम्बेडकर की फोटो को उकेरेंगे प्रहलाद बड़वर इन चित्रकृतियों पर किसी एक वर्ग विशेष पर चित्रकारी नही करते है और धीरे-धीरे यह बात प्रमाणित होती गई कि राजस्थानी शैली को अपने दिल और दिमागकुछ क्षेत्रीय चित्रों को उकेरते है मे नवरत्न मन्डुसिया इनकी फोटोग्रफी और चित्रकारी की बहूत तारीफ करता हूँ और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ की इनकी चित्रकारी और फोटोग्राफी यू ही चमन पर रहे और स्वतंत्र रुप से अपना पहचान बनाने में सफल होवे तथा प्रहलाद बरवड़ सन 2009 से लेकर 2017 तक निस्वार्थ ब्लड डोनेट भी किया है और इन ब्लड डोनेट के कारण कई बार जिला स्थिर पर सम्मानित भी हो चुके है तथा चित्र कला फोटोग्राफी के अलावा समाज सेवा मे भी अपना महत्वपूर्ण जगह रखते है :- नवरत्न मन्डुसिया की कलम से
नवरत्न मन्डुसिया
शादियों में फिजूलखर्ची रोककर शिक्षा पर धन खर्च करने का आह्वान, विवाह के नियम हुये आसान, सामूहिक विवाह के लिए उमड़े सैकड़ों लोग
मेघवाल समाज का ऐतिहासिक फैसला, नानी का गोत्र छोड़ने की कुप्रथा बंद, अब शादियों के लिए मिलेंगे ज्यादा विकल्प कस्बे के टापरी रोड़ स्थित मेघवाल ...
-
बाबा रामदेव जी महाराज मेघवाल है और इन तथ्यों से साबित होता है ॥ बाबा रामदेव जी महाराज सायर मेघवाल के ही पुत्र थे ॥ और बाबा रामदेव जी मह...
-
मेघवंश इतिहास भारतवर्ष के सभ्यता इतिहास में पुरातन सभ्यताऐं सिन्धु घाटी, मोहनजोदडो जैसी सम्पन्न सभ्यताओं के पुरातन प्राप्त अवशेषों एवं भार...